WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया, अब About स्टेटस खुद ही होगा गायब
मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लगातार यूज़र्स की प्राइवेसी और चैट अनुभव को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जो About सेक्शन में बड़े बदलाव लेकर आया है।
अब यूजर्स डिसअपियरिंग अबाउट स्टेटस लगा सकेंगे, जो एक तय समय पूरा होने के बाद अपने आप गायब हो जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्या है नया डिसअपियरिंग About फीचर?
पिछले महीने से WhatsApp ने iOS बीटा में About सेक्शन को रीडिज़ाइन करना शुरू किया था। अब यह फीचर App Store के ज़रिए ज़्यादातर iPhone यूज़र्स को मिलने लगा है। इसमें यूज़र को अपना About मैसेज लिखने के बाद यह चुनने का विकल्प मिलता है कि वह कितने समय , कुछ घंटे, पूरा दिन, एक हफ्ता या एक महीना तक दिखे।
जैसे ही टाइम पूरा होगा, About ऑटोमैटिकली अपने आप हट जाएगा। इसका मतलब, हर बार स्टेटस मैन्युअली बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
About अब चैट के अंदर भी दिखेगा
इस फीचर का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब किसी का About देखने के लिए प्रोफाइल ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नया About मैसेज कॉन्टैक्ट के प्रोफाइल फोटो के नीचे चैट विंडो में ही एक छोटे बबल रूप में दिखेगा।
उदाहरण के तौर पर, अगर किसी ने About लिखा कि "In a meeting for 2 hours" या "Travelling today", तो यह सीधे चैट में दिखेगा और सामने वाला समझ जाएगा कि रिप्लाई देर से मिल सकता है।
क्यों होगा यह फीचर काम का?
WhatsApp का मानना है कि यह अपडेट रियल-टाइम और शॉर्ट-टर्म कम्युनिकेशन को काफी आसान कर देगा। कई बार यूज़र्स अपना About लिखते तो हैं, लेकिन उसे बदलना भूल जाते हैं। ऐसे में पुराने मैसेज की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं।
डिसअपियरिंग About इन समस्याओं को खत्म करेगा, क्योंकि यह समय के साथ खुद हट जाएगा। जैसे-
- On a break
- "Busy on work
- At airport
- "On a holiday
इसके इमोजी सपोर्ट इन छोटे मैसेज को और ज्यादा एक्सप्रेसिव बनाता है।
प्राइवेसी कंट्रोल भी बरकरार
WhatsApp में पहले की तरह प्राइवेसी सेटिंग्स भी मौजूद रहेंगी। यूज़र्स यह तय कर सकेंगे कि उनका About कौन देख सके। इसमें Everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody शामिल है। साथ ही About कभी भी एडिट किया जा सकता है या बीच में ही हटाया जा सकता है।
iPhone यूजर्स को अपडेट कैसे मिलेगा?
यह फीचर फिलहाल लेटेस्ट iOS WhatsApp अपडेट के साथ रोलआउट होना शुरू हुआ है। कंपन y के अनुसार, आने वाले कुछ हफ्तों में यह सभी iPhone यूज़र्स तक पहुंच जाएगा। बीटा टेस्टिंग के बाद अब इसे स्टेबल वर्ज़न में जोड़ा गया है, इसलिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
क्यों खास है यह छोटा बदलाव?
WhatsApp पहले से ही स्टेटस, चैनल्स, साइलेंट मोड और प्राइवेसी फीचर्स पर काम कर रहा है। अब About के इस नए रूप से प्लेटफॉर्म चाह रहा है कि लोग छोटे-छोटे अपडेट्स जल्दी शेयर कर सकें, बिना किसी एक्स्ट्रा मेहनत के।
क्योंकि सामने वाले के availability का तुरंत पता चल जाएगा, अनावश्यक मैसेज कम होंगे, ग्रुप और वर्क चैट्स में confusion घटेगा।
जल्द आएंगे और भी फीचर
रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp इसी डिजाइन भाषा का इस्तेमाल कई अन्य सेक्शन में भी करने वाला है, जिससे ऐप और ज़्यादा रियल-टाइम और पर्सनल महसूस होगा।


Click it and Unblock the Notifications








