WhatsApp ने शुरू किया नया फीचर; मिस्ड कॉल पर छोड़ सकते हैं वॉयस और वीडियो मैसेज
Meta का इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार कई नए फीचर्स लेकर आ रही है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने एक बेहद उपयोगी अपडेट जारी किया है।
अब अगर आप किसी को कॉल करते हैं और सामने वाला व्यक्ति कॉल नहीं उठाता, तो आप सीधे कॉल स्क्रीन से ही वॉयस या वीडियो मैसेज छोड़ सकते हैं। यानी मिस्ड कॉल का नोटिफिकेशन भेजने के बजाय अब आप अपना मैसेज तुरंत रिकॉर्ड करके भेज पाएंगे।

मिस्ड कॉल पर मिलेगा "Record voice message" ऑप्शन
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, नए अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव मिस्ड कॉल से जुड़ा है। यदि आप किसी को कॉल करते हैं और वह कॉल रिसीव नहीं करता, तो WhatsApp अब "Record voice message" का ऑप्शन दिखाता है। इस ऑप्शन पर टैप करते ही आप तुरंत एक छोटा वॉयस नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं जो मिस्ड कॉल अलर्ट के साथ ही सामने वाले व्यक्ति की चैट में भेज दिया जाएगा।
यह फीचर तब बेहद काम आता है जब आपको कोई ज़रूरी मैसेज तुरंत भेजना हो और पूरे टेक्स्ट में टाइप करना मुश्किल हो। कई बार लोग कॉल रिसीव नहीं कर पाते लेकिन वॉयस मैसेज सुनकर तुरंत रिप्लाई कर देते हैं।
वीडियो कॉल के लिए भी नया तरीका
WhatsApp ने वीडियो कॉलिंग को भी पहले से ज्यादा पर्सनल बनाने की कोशिश की है। अगर कोई आपकी वीडियो कॉल मिस कर देता है, तो अब आप कॉल स्क्रीन से ही एक छोटा वीडियो मैसेज छोड़ सकते हैं। इससे सामने वाले व्यक्ति को यह समझने में आसानी होगी कि आपने क्यों कॉल किया था या किस संदर्भ में बात करना चाह रहे थे।
अब यूज़र्स को सिर्फ एक मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन नहीं दिखेगा, बल्कि उसके साथ एक वीडियो मैसेज भी मिलेगा। यह फीचर इमोशनल मोमेंट, जरूरी इंस्ट्रक्शन या किसी क्विक अपडेट के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
कॉल टैब का नया डिजाइन
WhatsApp ने कॉल्स टैब को भी पूरी तरह रिफ्रेश किया है। अब कॉल से जुड़े सभी फीचर्स एक ही जगह मिलेंगे। न्यू कॉल हब में कॉन्टैक्ट्स एक्सेस करना, फेवरेट सेट करना, ग्रुप कॉल क्रिएट करना और कॉल हिस्ट्री देखने जैसे ऑप्शन ज्यादा सुव्यवस्थित तरीके से मौजूद हैं।
सबसे खास बात यह है कि अब यूज़र्स यहां से सीधे 31 लोगों तक का ग्रुप कॉल एक ही क्लिक में शुरू कर सकते हैं। नया लेआउट साफ और सिंपल डिजाइन के साथ आता है, जिससे कॉल मैनेजमेंट पहले से कहीं आसान हो गया है।
अब शेड्यूल कर सकेंगे कॉल
WhatsApp ने एक और महत्वपूर्ण फीचर जोड़ा - कॉल scheduling है। यानी अब आप वॉयस या वीडियो कॉल को पहले से शेड्यूल कर सकते हैं और उस शेड्यूल की जानकारी चैट में शेयर कर सकते हैं।
कॉल का समय आने पर सभी प्रतिभागियों को नोटिफिकेशन मिल जाएगा। यह फीचर प्रोफेशनल मीटिंग, टीम डिस्कशन या फैमिली कॉल के लिए काफी मददगार साबित होगा।
धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा अपडेट
यह अपडेट अभी iPhone यूजर्स के लिए App Store के जरिए रोलआउट किया जा रहा है। कंपनी परफॉर्मेंस पर नज़र रख रही है और जल्द ही इसे अन्य यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
WhatsApp का उद्देश्य कॉलिंग को और तेज़, आसान और पर्सनल बनाना है। नए फीचर्स न सिर्फ मिस्ड कॉल की समस्या को कम करेंगे, बल्कि कम्युनिकेशन का अनुभव भी बदलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








