WhatsApp ने रोल आउट किया ''pin message' चैट फीचर, कैसे करें इसका यूज
मेटा ने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp यूजर्स के लिए एक नया फीचर शुरू कर रहा है जो उन्हें चैट विंडो और ग्रुप चैट में विंडो के टॉप पर मैसेज को पिन करने का परमिशन देगा। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे आप प्लेटफॉर्म पर अपनी चैट लिस्ट में चैट को पिन करते हैं।

टेलीग्राम पर पहले से मौजूद है फीचर
इस नए फीचर के साथ, यूजर्स सभी मैसेज को पिन करने में सक्षम होंगे जिनमें टेक्स्ट, पोल, इमोजी, इमेज या यहां तक कि लोकेशन भी शामिल हैं। यह फीचर व्हाट्सएप के प्रतिस्पर्धी टेलीग्राम में पहले से ही यह मौजूद है और यूजर्स काफी समय से इस फीचर की मांग कर रहे थे। हालाँकि, टेलीग्राम यूजर्स को कई मैसेज को पिन करने का परमिशन देता है और व्हाट्सएप एक मैसेज को पिन करने की अनुमति देगा।
एंड्रॉइड यूजर्स के लिए, इस फीचर का यूज केवल मैसेज को लंबे समय तक दबाकर और फिर स्क्रीन के टॉप राइट ओर मौजूद तीन बिंदुओं पर टैप करके किया जा सकता है। अब उन्हें पिन करना होगा और मैसेज अब चैटबॉक्स के टॉप पर कॉटेक्ट के नाम के नीचे पिन किया हुआ दिखाई देगा।
महीने भर के लिए मैसेज को करें पिन
बेहतर यूज के लिए, यूजर्स के पास 24 घंटे, 7 दिन या एक महीने के लिए मैसेज को पिन करने का ऑप्शन पेश करेगा। अगर आपने कोई ऑप्शन नहीं चुना है, तो एप्लिकेशन 7-दिवसीय ऑप्शन को डिफॉल्ट के रूप में लेगा।
अगर आप सोच रहे हैं कि आप अपने मैसेज को कैसे अनपिन कर सकते हैं, तो आपको प्रक्रियाओं के समान सेट का पालन करना होगा। हालाँकि, यह अभी भी साफ नहीं है कि व्हाट्सएप चैनल्स के लिए कार्यक्षमता शुरू करेगा या नहीं। यह फीचर अभी चल रही है और अगर आपको यह नहीं मिली है, तो आपको जल्द ही ऑप्शन मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








