अब यूट्यूब जैसे काम करेगा आपका व्हाट्सएप, बीटा वर्जन पर आया फीचर
व्हाट्सएप का नया फीचर जल्द ही यूज़र्स तक पहुँचने वाला है, इसमें यूज़र्स यूट्यूब की ही तरह व्हाट्सएप पर वीडियो स्ट्रीम कर पाएंगे।
व्हाट्सएप ने हाल ही में कई नए फीचर्स पेश किए हैं। फीचर्स जिनसे व्हाट्सएप और बेहतर हुआ है, फीचर्स जिन्होंने यूज़र्स को काफी कुछ नया दिया है। इनमें जिफ़ फाइल शेयरिंग, फोटो एडिटिंग और सबसे नया वीडियो कॉलिंग फीचर शामिल है। जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

अब खबर है कि व्हाट्सएप एक अन्य नया फीचर्स पेश करने को है, जो कि एप के बीटा वर्जन में देखा गया है। इस नए फीचर में वीडियो कॉलिंग की सुविधा देने के बाद अब व्हाट्सएप वीडियो स्ट्रीमिंग की भी सुविधा भी अपने यूजर्स को देने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप की इस सुविधा से इसके यूजर्स न सिर्फ वीडियो को स्ट्रीम कर सकेंगे बल्कि उसे शेयर करने के साथ साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं। ये फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.16.365 पर उप्लब्ध है।

इस फीचर के आने से व्हाट्सएप का डाउनलोड बटन अब प्ले बटन में बदल जाएगा। जिससे यूजर्स वीडियो के बफर होने के दौरान ही इसकी स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। इस फीचर के आ जाने की वजह से अब व्हाट्सएप भी कुछ हद तक यूट्यूब की तरह काम करता दिखाई देगा।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications







