Home
Apps

WhatsApp ने Secret Code फीचर किया लॉन्च, यहां जानिए कैसे करेगा काम

WhatsApp Secret Code Feature: लोकप्रिय मैसेंजिंग एप्प व्हाट्सएप (WhatsApp) ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए 'Secret Code' फीचर लॉन्च किया है। जिसके जरिए अब यूजर्स अपनी पर्सनल चैट को सिक्योर रख सकेंगे। आपको बता दें, यह लेटेस्ट फीचर मैसेजिंग ऐप्प के वर्तमान Chat Lock टूल पर काम करेगा। इसकी मदद से उपभोक्ता किसी एक विशेष चैट को पासवर्ड से प्रोटेक्ट कर पाएंगे। इस फीचर के रोलआउट होने के बाद अब यूजर्स चैट लॉक फीचर की मदद से पासवर्ड के जरिए किसी भी चैट को लॉक कर सकते हैं।

WhatsApp ने Secret Code फीचर किया लॉन्च,  यहां  जानिए कैसे करेगा काम

मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस फीचर को लॉन्च करते हुए कहा कि, WhatsApp पर Chat Lock के लिए सीक्रेट कोड फीचर को रोलआउट किया जा रहा है , ताकि आप अपनी चैट को यूनीक पासवर्ड से सुरक्षित रख सकें। आप लॉक चैट को तभी देख पाएंगे जब आप सर्च बार में एक सीक्रेट कोड टाइप करेंगे। आपको बता दें, इस फीचर के एक्टिव करने पर आपके अलावा कोई भी आपकी चैट को नहीं देख पाएगा।

ऐसे काम करेगा नया फीचर

जैसा कि, हमने आपको पहले ही बता दिया है कि, Secret Code के जरिए यूजर्स WhatsApp चैट को पासवर्ड की मदद से सिक्योर कर सकते हैं। बता दें, यह फोन के लॉक कोड से अलग होगा। इससे वॉट्सऐप्प यूजर्स को एक अलग सिक्योरिटी मिलेगी। इसके अलावा यह चैट लॉक फोल्डर मेन चैट लिस्ट से भी अलग होगा, जो पूरी तरह से हिडन रहेगा। जिस चैट को लॉक किया गया है, उसे देखने के लिए यूजर्स को सर्च बार में सीक्रेट कोड डालना होगा।

आपको बता दें, 'Secret Code' फीचर का रोलआउट शुरू हो गया है। दुनियाभर के व्हाट्सऐप्प यूजर्स आने वाले महीनों में इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। गौरतलब है कि, मेटा पिछले कुछ समय से लगातार यूजर्स की निजता का ध्यान रखते हुए कई प्राइवेसी से जुड़े अपडेट लॉन्च कर रहा है।

सबसे खास बात यह है कि, नए फीचर से अब व्हाट्सऐप्प यूजर्स के लिए नई चैट्स को लॉक करना इजी हो गया है। इसके लिए अब किसी सेटिंग्स या फिर किसी ऑप्शन में जाना नहीं होगा। यूजर अपने किसी भी चैट पर लॉन्ग-प्रेस करके उसे तत्काल लॉक कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp has launched a new ‘Secret Code’ feature. With the help of this feature, users will be able to secure the chat with a secret code. Along with this, locked chats will not be visible in any folder. To view locked chat, users will have to enter the secure code in the search bar.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X