Home
Apps

WhatsApp की पांच खास सिक्योरिटी टिप्स, जिससे आपका अकाउंट रहेगा बिल्कुल सुरक्षित

व्हाट्सऐप एक पॉपुलर मैसेंजिग प्लेटफॉर्म है। फेसबुक के स्वामित्व वाली ऐप यूजर्स को ना सिर्फ टेक्स्ट भेजने की सुविधा देती है बल्कि आप इसके जरिए वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं, वीडियो कॉल, इमेजेस भेजना और लाइव लोकेशन आदि भी शेयर कर सकते हैं। हालांकि ये काफी बेसिक चीजें है।

WhatsApp की पांच खास सिक्योरिटी टिप्स, जिससे आपका अकाउंट रहेगा बिल्कुल सुरक्षित

हालांकि आप जब भी किसी ऐप को इस्तेमाल करते हैं तो ये जानना ज़रुरी होता है कि वो ऐप कितनी सिक्योर है। व्हाट्सऐप में भी कुछ ऐसे टूल्स और फीचर्स हैं जिनकी वजह से आप अपनी प्राइवेसी सेट कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक अपनी ऐप को सिक्योर नहीं किया है तो इन सिक्योरिटी टिप्स से आप प्राइवेसी मेनटेन कर सकते हैं।

प्राइवेसी सेटिंग्स को जांचे

अगर आप चाहते हैं कि आपकी प्रोफाइल फोटो को कोई स्ट्रैंजर ना देखे या डाउनलोड न करें तो आपको सेटिंग्स में जाकर कुछ चेंजेस करने होंगे। इसके लिए WhatsApp Settings > Account > Privacy में जाकर लास्ट सीन, प्रोफाइल फोटो, अबाउट और स्टेटस पर अपने हिसाब से प्राइवेसी सेट कर दें।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन

अपने व्हाट्सऐप को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए आप टू-स्टेप वेरिफिकेशन करें। इसके लिए आपको एक 6 डिजिट का पिन कोड क्रिएट करना होगा। आप Settings > Account > Two-step verification > Enable से इसे इनेबल कर सकते हैं। आप यहां अपनी मेल आईडी भी दर्ज कर सकते हैं।

अपना व्हाट्सऐप अकाउंट लॉक करें

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक डेडिकेटिड फिंगरप्रिंट लॉक फीचर की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से कोई भी आपके व्हाट्सऐप का एक्सेस नहीं ले सकेगा, अगर उसने आपका फोन अनलॉक कर भी लिया है तो। इस फीचर को इनेबल करने के लिए WhatsApp > Settings > Account > Privacy पर जाएं। प्राइवेसी टैब खोलने के बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और फिंगरप्रिंट लॉक पर टैप करें।

डिवाइस लिंकिंग सिक्योरिटी अपडेट

आप जानते हैं कि आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को कम्प्यूटर से भी लिंक कर सकते हैं। आप जब भी व्हाट्सऐप को अपने वेब में ओपन करते हैं तो सबसे पहले आपसे फोन में ऐप को ओपन करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद अकाउंट लिंक करने के लिए आप क्यूआर कोड स्कैन करते हैं। जब लॉगइन आता है तो स्मार्टफोन में एक नोटिस पॉप-अप होता है। अगर आपने कहीं व्हाट्सऐप वेब ओपन नहीं किया है और आपको ऐसा कोई पॉप-अप आता है तो तुरंत सावधान हो जाए और फोन से उसे अनलिंक कर दें।

अनजाने लिंक पर क्लिक करें

सोशल मीडिया पर अक्सर अननॉन कॉन्टैक्ट्स से लिंक आते रहते हैं। आपको न लिंक्स पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। ऐसे लिंक्स पर क्लिक करने से आपका फोन हैक हो सकता है। इसीलिए हमेशा ध्यान रखें कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें। अगर आपको ऐसा कोई फ्रॉड मैसेज आता है तो Settings > About and help > Contact us पर जाकर रिपोर्ट करें।

व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी की बात

व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में बात करें तो व्हाट्सऐप ने मई महीने तक का वक्त दिया है। अब देखना होगा कि मई महीने के बाद क्या यूज़र्स व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को अपनाते हैं या दूसरे मैसेजिंग ऐप्स की तरफ अपना रुख करते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Whenever you use an app, it is important to know how secure that app is. There are also some tools and features in WhatsApp due to which you can set your privacy. If you have not yet secured your app, then with these security tips you can maintain privacy.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X