WhatsApp में आया शॉपिंग बटन, अब एक क्लिक में होगी खरीदारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पिछले कुछ समय से लगातार एक के बाद एक कई फीचर्स को रोलआउट कर चुका है। इसी कड़ी में अब व्हाट्सऐप एक शॉपिंग बटन भी एड करने जा रहा है। कंपनी का मानना है कि इसे बिजनेसेस को फायदा मिलेगा और उनकी सेल में बढ़ोत्तरी होगी।

व्हाट्सऐप पर आएगा शॉपिंग बटन
व्हाट्सऐप के इस नए फीचर के आने के बाद यूज़र्स को बिज़नेस WhatsApp अकाउंट्स प्रोफाइल के पास शॉपिंग बटन भी दिखाई देगा। ये नॉर्मल वॉट्सऐप अकाउंट यूजर्स बिजनेस वॉट्सऐप अकाउंट में देख सकेंगे। व्हाट्ऐप ने हाल ही में बताया था कि हररोज़ करीब 175 मिलियन लोग अपने व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट से मैसेज का आदान-प्रदान करते हैं।
इसके अलावा करीब 40 मिलियन यूज़र्स बिज़नेस कैटलॉग को हर दिन ऐप पर देखते हैं। WhatsApp के मुताबिक़ इस शॉपिंग बटन को दुनिया भर में रोलआउट किया जाएगा। ये बिजनेस अकाउंट में वॉयस कॉल बटन की जगह प्लेस किया जाएगा।
कैसे इस्तेमाल होगा शॉपिंग बटन
आपको शॉपिंग बटन का इस्तेमाल करने के लिए किसी बिजनेस अकाउंट पर जाना होगा। ये अकाउंट किसी का भी हो सकता है जिससे आपने कोई प्रोडक्ट या कोई अन्य बिजनेस सर्विस ली हो। बिजनेस अकाउंट में आपको शॉपिंग का आइकॉन शो होगा। आपको उस पर टैप करना है। जिसके बाद आप उस बिजनेस द्वारा ऑफर किए जाने वाले प्रोडक्ट का कैटलॉग देख सकेंगे।
ग़ौरतलब है कि WhatsApp सुपर ऐप बनने की राह पर है। इससे पहले ऐप ने भारत में व्हाट्सऐप पे की शुरुआत की थी। जिससे आप यूपीआई बेस्ड पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए कई बेहचरीन फीचर्स की लॉन्चिंग पर काम कर रहा है। व्हाट्सऐप में फेसबुक कंपनी लगातार कई खास फीचर्स जोड़ते जा रही है।
व्हाट्सऐप एक बेहतरीन ऐप
इसमें कोई शक नहीं है कि व्हाट्सऐप एक बेहतरीन ऐप है और यूज़र्स लगातार इस ऐप से प्रभावित हो रहे हैं। व्हाट्सऐप यूज़र्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। व्हाट्सऐप से जुड़ी किसी भी ख़बर या लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानने के लिए आप हमारे वेबसाइट यानि हिंदी गिज़बॉट से जुड़े रहें।


Click it and Unblock the Notifications