WhatsApp यूजर्स की लिए खुशखबरी, जल्द आ रहा नया प्राइवेसी फीचर, कोई नहीं ले पाएगा आपकी DP की स्क्रीनशॉट
WhatsApp dp screenshot: अगर आप भी चाहते हैं कि, आपकी प्रोफाइल पिक्चर को आपकी इजाजत के बिना किसी दूसरे के पास ना पहुंचे, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की गोपनियता को बनाए रखने के लिए नया सिक्योरिटी फीचर लाने जा रहा है।
कंपनी के इस फीचर को रोलआउट करने का बाद आपके कॉन्टैक्ट में शामिल कोई भी दूसरा यूजर आपकी प्रोफाइल पिक्चर की स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा। अगर वह आपकी डीपी की स्क्रीनशॉट्स लेता भी है तो, इसके लिए एक नोटिफिकेशन आएगा।

दरअसल व्हाट्सऐप पर किसी दूसरे यूजर की डिस्प्ले पिक्चर (DP) को डाउनलोड करने का कोई तरीका नहीं है। इसलिए ज्यादातर लोग दूसरों की प्रोफाइल पिक्चर्स का स्क्रीनशॉट ले लेते हैं। लेकिन कंपनी इसके लिए नया फीचर पेश करने जा रही है, जिसके बाद आने वाले दिनों में कोई भी किसी दूसरे यूजर की WhatsApp पर प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट ले सकेगा।
मेटा इस ऐप में स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग प्रोफाइल फोटो फीचर लाने की तैयारियों में जुटा है। इस फीचर के तहत यूजर को अपनी प्रोफाइल पिक्चर को ब्लॉक करने की फैसलिटी मिलेगी। आइए आगे इस फीचर के बारे में जानते हैं।

स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग प्रोफाइल फोटो फीचर: व्हाट्सऐप का यह नया फीचर यूजर्स के लिए वास्तव में काफी काम का फीचर साबित होगा। आपको बता दें, कंपनी अपने यूजर्स की प्राईवेसी को बनाए रखने के लिए एक फीचर टेस्टिंग कर रहा है।
इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अपने व्हाट्सऐप प्रोफाइल पिक्चर पर रिस्ट्रिक्शन लगा सकते हैं। जिसके बाद आपका व्हाट्सऐप प्रोफाइल पिक्चर कोई ना डाउनलोड कर पाएगा और ना ही उसका स्क्रीनशॉट ले सकेगा।

स्क्रीनशॉट लेने पर आएगा नोटिफिकेशन: पहले व्हाट्सऐप की प्रोफाइल पिक्चर को यूजर्स के जानने वाले लोग अपने फोन में सेव भी कर लिया करते थे। जिसे व्हाट्सऐप ने लगभग पांच साल पहले इस फीचर को बंद कर दिया था। जिसके बाद यूजर्स व्हाट्सऐप डीपी का स्क्रीनशॉट ले लेते थे।
इस नए फीचर के आने के बाद अगर कोई यूज़र्स व्हाट्सऐप के आपके प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश भी करता है तो उसके स्क्रीन पर एक नोटिफिकेशन आएगा, जिसमें लिखा होगा कि, ऐप प्रतिबंधों के कारण स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








