Home
Apps

WhatsApp Feature: व्हाट्सएप ने पेश किया इमोजी रिएक्शन फीचर, जानें डिटेल्स

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) जिन्होंने अपने यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है क्योंकि व्हाट्सएप (WhatsApp) ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित व्हाट्सएप रिएक्शन फीचर (WhatsApp Reaction Feature) को रोल आउट कर दिया गया है। प्रकार अब यूजर्स व्हाट्सएप पर किसी भी मैसेज पर इमोजी द्वारा रिएक्शन दे पाएंगे। तो आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

WhatsApp Feature: व्हाट्सएप ने पेश किया इमोजी रिएक्शन फीचर, जानें डिटेल्स

WhatsApp ने रोल आउट किया बहुप्रतीक्षित रिएक्शन फीचर

गौरतलब हो कि मैसेज रिएक्शन का फीचर मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर पहले से उपलब्ध हैं और अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर भी इसको रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। अब यूजर्स मैसेज पर इंस्टाग्राम की तरह रिएक्शन दे पाएंगे।

मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम किया अनाउंसमेंट

गौरतलब हो कि व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में कुछ समय पहले WABetaInfo पर जानकारी सामने आई थी। जिसमें समय के बारे में तो कोई जानकारी नहीं थी लेकिन जल्दी रोल आउट होगा ऐसा बताया गया था लेकिन आज मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने पोस्ट करके जानकारी दी हैं।

जुकरबर्ग ने बताया कि आज यानी 5 मई 2022 से व्हाट्सएप रिएक्शन फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। WhatsApp की तरफ से अभी शुरुआत में 6 इमोजी को रोलआउट किया गया है। जिसमें थम्स-अप, हार्ट, स्माइल, सरप्राइज, सैड और थैंक्स जैसे इमोजी को शुरुआत में पेश किया गया हैं।

WhatsApp Feature: व्हाट्सएप ने पेश किया इमोजी रिएक्शन फीचर, जानें डिटेल्स

इसके अलावा CEO मार्क जुकरबर्ग ने यह भी बताया है कि अभी सिर्फ इन 6 इमोजी को ही पेश किया है जबकि आने वाले समय में और इमोजी को लॉन्च किया जाएगा।

WhatsApp के रिएक्शन फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने WhatsApp ऐप को Google Play स्टोर या ऐपल स्टोर पर जाकर अपडेट करना है।

इसके बाद अब कोई चैट को ओपन करें, और जिस मैसेज पर रिएक्शन देना है उसपर लॉन्ग प्रेस करें। अब 6 इमोजी में से कोई भी एक इमोजी भेज सकते हैं।

हालांकि आपने अपने व्हाट्सएप के ऐप को अपडेट कर दिया है और फिर भी रिएक्ट करने के लिए इमोजी नहीं आ रहे हैं, तो इसके लिए आपको कुछ समय इंतजार करना होगा क्योंकि फीचर सभी के लिए धीरे-धीरे लागू होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp Starts Rolling Out Emoji Reaction Feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X