Home
Apps

जल्द खत्म होगा इन डिवाइसेज में WhatsApp का सपोर्ट, कहीं आपका फोन भी तो नहीं है इस लिस्ट में शामिल

इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जाना जाता है और लगातार नए अपडेट्स भी पेश करता है। लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जल्द ही WhatsApp इन डिवाइसेज में अपना सपोर्ट बंद कर देगा।

सरल शब्दों में, WhatsApp जल्द ही कई पुराने Android और iOS स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर देगा। इसका मतलब यह है कि इन डिवाइस वाले यूजर को अपनी चैट का बैकअप तुरंत लेना होगा, ताकि महत्वपूर्ण मैसेज को खोने से बचा जा सके।

जल्द खत्म होगा इन डिवाइसेज में WhatsApp का सपोर्ट, यहां जानें

प्लेटफॉर्म प्राइवेसी और सिक्योरिटी स्टैंर्डड को बनाए रखने के लिए एप्लिकेशन को बार-बार अपडेट करता है, जिसमें पूराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए समय-समय पर सपोर्ट खत्म करना शामिल है।

पुराने सिस्टम वाले यूजर्स को करना होगा डिवाइस अपग्रेड

लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अपनी इसी प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए WhatsApp अब Android 4.0 से पहले के वर्जन और iOS 11 के पहले के वर्जन वाले फोन को अब सपोर्ट नहीं करेगा। फिलहाल WhatsApp एंड्रॉयड 5.0 या उससे ज्यादा और iOS 11 या उसके बाद के वर्जन पर चलने वाले डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है। इसलिए पुराने सिस्टम वाले यूजर्स अगर अपने व्हाट्सऐप का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें अपने डिवाइस को अपग्रेड करना होगा।

WhatsApp की तरफ से अभी ऑफिशियली उन स्मार्टफोन को लिस्ट नहीं किया गया है, जो कि इस बदलाव का हिस्सा होने वाले हैं। लेकिन सामने आई रिपोर्ट से यह पता चलता है कि लगभग 35 फोन अब इस ऐप को सपोर्ट नहीं करेंगे, जिसमें Samsung, Apple, Motorola, Sony, LG और Huawei जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन के डिवाइस शामिल हैं।

ये हो सकते हैं डिवाइस

Samsung डिवाइस

Galaxy Ace Plus, Galaxy Core, Galaxy Express 2, Galaxy Grand, Galaxy Note 3 N9005 LTE, Galaxy Note 3 Neo LTE+, Galaxy S II, Galaxy S3 Mini VE, Galaxy S4 Active, Galaxy S4 Minin I9190, Galaxy S4 Mini I9192 Duos, Galaxy S4 Mini I9195 LTE, Galaxy S4 Zoom।

Apple डिवाइस

iPhone 5, iPhone 6, iPhone 6S, iPhone SE

Lenovo डिवाइस

Lenovo A858T, Lenovo P70, S890

Motorola डिवाइस

Moto G, Moto X

Huawei डिवाइस

Ascend P6 S, Ascend G525, Huawei C199, Huawei GX1s, Huawei Y625

Sony डिवाइस

Xperia Z1, Xperia E3

LG डिवाइस

Optimus 4X HD P880, Optimus G, Optimus G Pro, Optimus L7

चैट का जरूर लें बैकअप

अगर आपका फोन इस लिस्ट में आता है, तो WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखने के लिए आपको अपने डिवाइस को अपग्रेड करना होगा और अगर आप अपनी महत्वूपूर्ण चैट को खोने से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी चैट का बैकअप जरूर लें। आप अपने WhatsApp डेटा को Google Drive और iCloud में इंटिग्रेट करने के लिए ऐप के बिल्ट-इन बैकअप फीचर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp support will end soon on these devices, is your phone also included in this list
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X