Home
Apps

नए साल से इन फोन्स पर नहीं मिलेगा WhatsApp का सपोर्ट!, कहीं आपका फोन भी तो नहीं है लिस्ट में शामिल

दुनियाभर से सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला ऐप WhatsApp है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई सारे फोन्स में 1 जनवरी 2025 से ये इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपनी सेवाएं देना बंद कर देगा। मिली जानकारी के मुताबिक, नए साल के पहले दिन से लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप 20 से ज्यादा स्मार्टफोन्स को अपना सपोर्ट देना बंद करने जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

दरअसल, व्हाट्सऐप पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले Android स्मार्टफोन्स के लिए अपना सपोर्ट बंद कर रहा है। ऐसा लगभग हर साल देखने को मिलता है। इसके पीछे का कारण यह है कि जब WhatsApp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है, तब नए फीचर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करना बंद कर देते हैं। इसलिए सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर ऐसा किया जाता है।

नए साल से इन फोन्स पर नहीं मिलेगा WhatsApp सपोर्ट, देखें लिस्ट

Android के इस वर्जन को सपोर्ट नहीं करेगा WhatsApp

अगर आप भी एंड्रॉयड का KitKat वर्जन इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये बुरी खबर हो सकती है। 10 साल पहले आए इस वर्जन पर नए साल से इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का सपोर्ट नहीं मिलेगा। सरल शब्दों में समझे, तो 1 जनवरी 2025 के बाद से KitKat वर्जन वाले फोन में व्हाट्सऐप चलना बंद हो जाएगा। वहीं, अगर आप इसे रोकना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करना होगा या फिर नया फोन खरीदना होगा।

स्मार्टफोन्स, जिनमें होगा WhatsApp का सपोर्ट बंद

Samsung के इन फोन्स में होगा सपोर्ट बंद

  • Samsung Galaxy S3
  • Galaxy Note 2
  • Galaxy Ace 3
  • Galaxy S4 Mini

HTC के फोन्स भी हैं शामिल

  • One X
  • One X+
  • Desire 500
  • Desire 600

Sony के इन स्मार्टफोन्स में भी नहीं करेगा काम

  • Sony Xperia Z
  • Xperia SP
  • Xperia T
  • Xperia V

LG के इन फोन्स में भी नहीं मिलेगा सपोर्ट

  • Optimus G
  • Nexus 4
  • G2 Mini
  • L90

Motorola फोन्स में भी होगा बंद

  • Moto G
  • Moto Razr HD
  • Moto E 2014

पुरानी चैट्स का बैकअप जरूर लें

अगर आप इनमें से किसी भी फोन्स के यूजर हैं, तो जाहिर सी बात है कि आपको WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा। ऐसे में अगर आप नया फोन लेने जा रहे हैं, तो अपनी चैट्स का बैकअप जरूर ले लें। ताकि नए डिवाइस पर पुरानी बातचीत को कंटिन्यू किया जा सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
This instant messaging app WhatsApp will stop providing its services in many phones from January 1, 2025. According to the information, the app is going to stop supporting more than 20 smartphones from the first day of the new year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X