Home
Apps

WhatsApp पर लगा सकेंगे डेढ़ मिनट का स्टेटस; नए फीचर को लाने की तैयारी में कंपनी

WhatsApp Brings 90 Second Status: दुनिया भर में करोड़ों लोग मैसेजिंग के लिए और अपने परिवार से जुड़े रहने के लिए मेटा के मैसेजिंग ऐप यानी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सऐप भी अपने कस्टमर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार बेहतर फीचर्स और अपडेट लाता रहता है। इसी सिलसिले में कंपनी एक और नए फीचर को लाने की तैयारी कर रही है।

यूजर के लिए अच्छी खबर यह है कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मौजूदा वीडियो स्टेटस की लिमिट को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। उम्मीद है कि बहुत ही जल्द यूजर 90 सेकंड तक के स्टेटस अपडेट शेयर कर सकेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

WhatsApp स्टेटस के लिए नया अपडेट

किन यूजर्स को मिलेगी सुविधा?

जानकारी के लिए बता दें कि पहले ये लिमिट 60 सेकंड यानी 1 मिनट की थी, जिसे बढ़ाकर 90 सेकंड किया जा रहा है।

इससे आप एक ही स्टेटस में अपना सारा कंटेंट लगा सकते हैं और आपको इसे कई भागों में बांटना नहीं पड़ेगा।

वॉट्सऐप की यह नई सुविधा केवल कुछ बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है, जो Google Play Store से Android के लिए WhatsApp बीटा के लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते हैं।

उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में इसे ज्यादा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

क्यों दिया गया यह अपडेट?

WhatsApp को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo से पता चला है कि यह कदम पिछले साल के अपडेट पर आधारित है, जिसमें पहले ही लिमिट को 30 सेकंड से बढ़ाकर 1 मिनट कर दिया गया था।

ये बदलाव यूजर्स को काफी पसंद आया था। ऐसे में यूजर्स की तरफ से आए पॉजिटिव रिएक्शन के बाद कंपनी ने इस नए बदलाव का फैसला लिया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस नए अपडेट के साथ आपको स्टेटस में वीडियो को मैन्युअली ट्रिम या कट करने की जरूरत नहीं होगी।

कंपनी नए फीचर का रोलआउट धीरे-धीरे कर रही है। इसलिए यह अभी भी सभी बीटा टेस्टर के लिए एक साथ उपलब्ध नहीं है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp to bring 90 second status for users check the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X