Home
Apps

WhatsApp के AI राइटिंग टूल्स के साथ मजेदार होगी चेटिंग; स्टेटस में भी मिलेगा खास फीचर

WhatsApp Upcoming AI features: WhatsApp का इस्तेमाल दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। कंपनी अपने यूजर को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी लगातार नए फीचर्स लाती रहती है। नई मीडिया रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि जिसमें बताया गया है कि Meta AI इंटरफेस को फिर से डिजाइन किया जा रहा है।

इसके साथ ही कंपनी इससे भी आगे बढ़कर नए AI-बेस्ड टूल्स तैयार कर रही है। इस टूल की मदद से आप अपने लिए अपने मैसेज को मजेदार बनाने के साथ स्पेशल स्टेटस लगा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

WhatsApp लाएगा AI राइटिंग टूल्स

WhatsApp में AI राइटिंग टूल

Android Authority की नई रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है कि WhatsApp एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड राइटिंग फीचर लाने की तैयारी में है। ये फीचर आपके मैसेज को प्रूफरीड करने, उन्हें री-राइट करने और स्पेशव टोन में बदलने में मदद करेंगे।

कैसे काम करेगा यह फीचर?

अब सवाल उठता है कि यह फीचर काम कैसे करेगा? जब यह फीचर उपलब्ध होगा तो यजर्स को 'Send' बटन के पास एक नया 'Pencil' बटन दिखाई देगा।
इस बटन को टैप करने पर एक टेक्स्ट एडिटर खुलेगा, जिसमें सभी AI-आधारित टेक्स्ट एडिटिंग टूल्स उपलब्ध होंगे।
यूजर अपने मैसेज को सात अलग-अलग तरीकों से री-राइट कर सकते हैं। यहां हम इन 7 फिल्टर के बारे में जानेंगे।

  • Shorter फिल्टर मैसेज को शॉर्ट करने में मदद करता है।
  • Funny फिल्टर का इस्तेमाल मैसेज को मजेदार बनाने में किया जा सकता है।
  • Puns फिल्टर मैसेज को बेहतरीन मैसेज लिखने में मदद करता है।
  • Spooky फिल्टर आपके मैसेज को डरावना और क्रिएटिव बनाएगा।
  • Rephrase फिल्टर आपके मैसेज को एक नए ढंग से लिखने के लिए काम करेगा।
  • Supportive फिल्टर का इस्तेमाल सकारात्मक और प्रेरणादायक मैसेज के लिए किया जाता है।
  • Sarcastic फिल्टर मैसेज को तंज भरे लहजे में लिखने में मदद करता है।

कब आएगा यह फीचर ?

  • रिपोर्ट में फिलहाल ये बात सामने आई है कि ये फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है ।
  • इसे WhatsApp के 2.25.85 वर्जन के कोड में देखा गया है।
  • उम्मीद है कि जल्द ही बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • हालांकि आम यूजर्स के लिए इसकी लॉन्चिंग की कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

WhatsApp स्टेटस में फोटो कोलाज फीचर

  • इसके साथ ही स्टेटस अपडेट के लिए भी एक नया फीचर ला रहा है, जिसे कोलाज फीचर कहा जा रहा है।
  • इस फीचर के तहत यूजर एक ही स्टेटस अपडेट में अधिकतम 6 तस्वीरों को एक साथ जोड़ सकते हैं।
  • यह Layout नामक एक नए ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जो Music, Voice और Text ऑप्शन के साथ दिखाई देगा।
  • फिलहाल ये फीचर बीटा टेस्टिंग स्टेज में है और जल्द ही WhatsApp के आगामी अपडेट में जारी किया जा सकता है।
FAQs
WhatsApp कोलाज फीचर के क्या फायदे है?

इस फीचर की मदद से आप एक ही स्टेटस में कई तस्वीरें शेयर कर सकेंगे।

किन यूजर्स को मिलेगा नया फीचर?

फिलहाल दोनो फीचर टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

WhatsApp AI राइटिंग टूल के क्या फायदे हैं?

इस फीचर की मदद से आप अपने मैसेज को प्रोफेशनल और प्रभावी बना सकते हैं।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X