Home
Apps

WhatsApp और PayPal से लेकर इन बड़ी टेक कंपनियों का जन्म हुआ है यूक्रेन में, जानें विस्तार से

आप और दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स PayPal, WhatsApp, Grammarly जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है, इन बड़ी टेक कंपनियों का जन्म यूक्रेन (Ukraine) में हुआ था। आज यूक्रेन और रूस के बीच घमासान चल रहा है लेकिन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यूक्रेनियन का बहुत योगदान रहा है। तो आइए आज हम आपको बताएंगे उन टेक कंपनियों के बारे में जिनका जन्म यूक्रेन में हुआ है।

WhatsApp और PayPal से लेकर इन बड़ी टेक कंपनियों का जन्म हुआ है यूक्रेन में, जानें विस्तार से

इन टेक कम्पनियों का जन्म हुआ है यूक्रेन में

WhatsApp

व्हाट्सएप आज पूरी दुनिया भर में पॉपुलर है इसका इस्तेमाल हर कोई करता है। इसकी स्थापना यूक्रेन के जैन कोयुम (Jan Koum) ने की थी। उनका जन्म 1976 में फास्टिव में एक यहूदी परिवार में हुआ था, जहां अब रूस ने अपना सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। WhatsApp जिसे फेसबुक ने 2014 में 19.3 बिलियन डॉलर खरीद लिया था।म

PayPal का जन्म भी हुआ था यूक्रेन में

मैक्सिमिलियन राफेलोविच "मैक्स" लेविचिन, एक यूक्रेनी-अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, ने कंपनी की सह-स्थापना की जो बाद में PayPal के नाम से जानी जाती है। PayPal आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले पेमेंट प्लेटफॉर्म में से एक हैं।

Snapchat

जिस प्रकार से इंस्टाग्राम दुनियाभर में पॉपुलर है वैसे ही स्नैपचैट भी बहुत पॉपुलर है। SnapChat में इस्तेमाल की जाने वाली मास्किंग टेक्नोलॉजी यूक्रेन में ओडेसा की एक कंपनी लुक्सरी द्वारा बनाई गई थी। यूरी मोनास्टिरशिन ने इसका नेतृत्व किया, और कंपनी के संयुक्त राज्य और यूक्रेन दोनों में कार्यालय हैं। स्नैपचैट का ऑफिस Kyiv में भी है।

Grammarly का जन्म भी हुआ था यूक्रेन में

ग्रामर्ली की वैल्यू $13 बिलियन है, और इसकी स्थापना तीन यूक्रेनियन- मैक्स लिट्विन, एलेक्स शेवचेंको और दिमित्रो लिडर ने की थी। इसकी मदद से ग्रामर की त्रुटियों का पता चलता है और इसका सबसे बड़ा कार्यालय कीव में हैं।

क्लीनमाईमैक

CleanMyMac, ऑल-इन-वन Mac क्लीनर है, जो अनावश्यक जंक और मैलवेयर के गीगाबाइट को हटाता है, को कीव (Kyiv) स्थित कंपनी MacPaw द्वारा शुरू किया गया था।

इस प्रकार इन सबसे बड़े टेक कंपनियों जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते है का जन्म मूल रूप से यूक्रेन में हुआ है या किसी यूक्रेनी व्यक्ति ने किया है। लेकिन अभी रूस और यूक्रेन की लड़ाई कड़ा मोड़ ले रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp to PayPal these are big tech companies born in Ukraine
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X