Home
Apps

ये हैं WhatsApp के वो 5 नए फीचर्स, जो आपको पता होना चाहिए

WhatsApp New features: WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए हमेशा नए फीचर्स पेश करता रहता है। अगर आप भी व्हाट्सएप (whatsapp) मैसेजिंग एप्प का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए कई खास फीचर्स रोलआउट किए हैं। जो काफी उपयोगी हैं। आज हम आपको उन नए टॉप 5 फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सभी यूजर्स के लिए जानना काफी जरूरी है। तो चलिए आगे जानते हैं कि, इनमें कौन-कौन से एप्प शामिल हैं और इसे यूजर कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

चैट लॉक फीचर

WhatsApp ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान रखते हुए, चैट लॉक फीचर रोल आउट किया है। इस फीचर के तहत यूजर्स अपनी चैट हाइड कर रख सकते हैं। इसकी मदद से उपभोक्ता को एप्प के अंदर उनकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ज्यादा कंट्रोल करने की अनुमति मिलती है। यूजर आपकी किसी भी निजी चैट को लॉक कर सकते हैं। यह फीचर यूजर के चैट को एक अलग फोल्डर में ले जाने देगा जिसे केवल उनके डिवाइस पासवर्ड या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए ही ओपन किया जा सकता है।

एडिट मैसेज फीचर

WhatsApp ने अपने यूजर के एक्फीरियंस को और बढ़ाने के लिए एडिट मैसेज फीचर (Edit Massage Feature) को पेश किया है। जिससे उपभोक्ता जल्दबाजी में अपने भेजे गए मैसेज को वापिस एडिट कर सकता है। यह फीचर यूजर को व्हाट्सएप पर एक टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने का परमिशन देता है। इसके तहत किसी भी मैसेज को एडिट करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। अगर यह समय समाप्त हो जाता है तो मैसेज में फिर एडिट नहीं किया जा सकेगा।

ये हैं WhatsApp के वो 5 नए फीचर्स, जो आपको पता होना चाहिए

HD क्वालिटी फोटो भेजें

इस नए फीचर की मदद से यूजर किसी को भी एचडी क्वालटी में फोटो सेंड कर सकते है। फिलहाल ये बीटा पर मौजूद है और जल्द ही सब के लिए लाया जाएगा। यह फीचर यूजर्स को हाई डेफिनेशन वाली फोटो को भेजने की परमिशन देता है। साथ ही यूजर व्हाट्सएप पर एचडी वीडियो भी शेयर कर सकते हैं।

साइलेंस अननोन कॉलर फीचर

साइलेंस अननोन कॉलर फीचर के तहत किसी भी अंजान कॉल करने वालों को म्यूट किया जा सकता है। इसे रोलआउट करते हुए मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि, अब आप अधिक प्राइवेसी और कंट्रोल के लिए वॉट्सऐप पर अननोन कॉन्टैक्ट्स के जरिए आने वाले कॉल को ऑटोमैटिक रूप से म्यूट कर सकते हैं। ये फीचर उन लोगों को मदद करेगा जो व्हाट्सएप पर अननोन व्यक्तियों द्वारा की जाने वाली कॉल से परेशान हो चुके हैं। इसके तहत यूजर अब अननोन से अनचाहे ऑडियो और वीडियो कॉल को इग्नोर करने के लिए म्यूट अननोन कॉल ऑप्शन को इनेबल कर सकते हैं।

इंस्टेंट वीडियो मैसेज फीचर

Meta ने WhatsApp ने यूजर्स के लिए इंस्टेंट वीडियो मैसेज फीचर को भी रोलआउट कर दिया है। इस नए Instant Video Message Feature के तहत यूजर्स अपनी चैट में शॉर्ट वीडियो मैसेज रिसीव करने के साथ सेंड भी कर सकते हैं। इसके जरिए एक छोटे वीडियो के साथ किसी मैसेज का जवाब दिया जा सकता है।

आपको बता दें, आज WhatsApp सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप्प बन कर सामने आया है। जिसके पास लगभग 2 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। आसानी से इस्तेमाल होने के कारण लोग इस एप्प को ज्यादा यूज करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about those new top 5 features of WhatsApp, which is very important for all the users to know.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X