WhatsApp यूजर्स की मौज, अब स्टेटस पर लगा सकेंगे 1 मिनट का लंबा वॉयस नोट
WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स रोलआउट कर रहा है। ऐसे में कंपनी ने एक और नए फीचर को जोड़ने की जानकारी दी है। बता दें कि यह फीचर WhatsApp ने आईफोन और एंड्रयॉड दोनों के लिए रिलीज किया है। आइए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या नया लेकर आया है WhatsApp
WhatsApp के इस नए फीचर की मदद से यूजर्स एक मिनट का ऑडियो स्टेटस अपडेट कर सकते हैं। इस फीचर को कंपनी ने आईफोन और एंड्रयॉड दोनों ही यूजर्स के लिए पेश किया है। यह फीचर धीरे-धीरे सभी के लिए रोलआउट किया जा रहा है। कुछ यूजर्स को तो इस फीचर से जुड़े अपडेट भी मिलने लगे हैं।

इस फीचर को अपने WhatsApp में जोड़ने के लिए इसे लगातार अपडेट करना होगा। आपको बता दें कि एक मिनट ऑडियो को स्टेटस पर शेयर करने वाले फीचर से पहले कंपनी ने 30 सेकंड लंबे वॉयस नोट्स को स्टेटस पर शेयर करने का फीचर जोड़ा था, जिसे अब कंपनी ने अपडेट कर दिया है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स 1 मिनट का लंबा वॉयस नोट स्टेटस पर शेयर कर सकेंगे।
क्या है WhatsApp की आगे की प्लानिंग
मिली जानकारी के मुताबिक WhatsApp पर कई और नए फीचर्स की एंट्री होने वाली है। कंपनी अपने ऐप में कई सारे AI फीचर्स लेकर आने वाली है, जिसमें एक नया फीचर AI Profile Photo है। इस फीचर की मदद से यूजर्स WhatsApp पर AI से प्रोफाइल क्रिएट कर सकेंगे।

इसके अलावा हाल ही में WhatsApp ने चैट लॉक फीचर को पेश करने की जानकारी शेयर की थी। इस सुविधा को फिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है, लेकिन बहुत जल्द कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








