व्हाट्सएप पर शुरू हुई वीडियो कॉलिंग, अब आप भी करें इस्तेमाल
व्हाट्सएप पर अब वीडियो कॉल का फीचर्स सभी के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फीचर्स को इस्तेमाल करना बेहद आसान है।
व्हाट्सएप पर आयदिन नए फीचर्स पेश होते हैं। फीचर्स जो इस एप को और दिलचस्प बनाते हैं। फीचर्स जो इस एप की लोप्रियता को बढ़ाते हैं। ऐसा ही एक फीचर है वीडियो कॉल का, जिसकी मांग इस एप पर पिछले काफी समय से हो रही थी। जी हां! हो रही थी, क्योंकि अब ऐसा हो चुका है। अब व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल का विकल्प आ गया है।

क्या? आपने अब तक अपना व्हाट्सएप अपडेट नहीं किया है? अरे भई, किसका इंतजार है। अब यह एप बन गया है ऑल इन वन एप। किसी अपने, किसी करीबी से जुड़े रहने के लिए इस एप में वो सभी फीचर्स हैं जिसकी हमें जरुरत होगी। यदि आप भी व्हाट्सएप के इस फीचर का लाभ उठाना चाहते हैं तो अभी अपने व्हाट्सएप को अपडेट कर लें।
चलिए जानते हैं व्हाट्सएप के सबसे खास और जरुरी 5 फीचर्स के बारे में-
चैटिंग
वैसे तो व्हाट्सएप के अलावा भी कई चैटिंग एप्स मौजूद हैं, लेकिन यह सभी में सबसे अधिक पॉपुलर है। इस पर करीब 1 बिलियन से अधिक यूज़र्स हैं। यह चैटिंग एप इस्तेमाल करने में बेहद आसान है।
वॉयस कॉल
व्हाट्सएप ने 2015 में साल के शुरुआत में ही वॉयस कॉलिंग का फीचर एड किया। यह फीचर सभी यूज़र्स को पसंद आया है। इससे कम्युनिकेशन और भी आसान हो चुका है। अब यदि आपके फोन में बैलेंस नहीं तो आप इंटरनेट के माध्यम से भी कॉल कर सकते हैं।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
वीडियो कॉल
दूर या पास रह रहे अपने करीबियों से आप वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल ऑफिशियल कामों के लिए भी किया जा सकता है। यह एप अब ऑल इन वन एप हो चुकी है।
फोटो और वीडियो शेयरिंग
व्हाट्सएप के जरिए आप फोटो, वीडियो, कॉन्टेक्ट्स आदि सब कुछ शेयर कर सकते हैं। इस पर एक बार में 10 फोटो शेयर की जा सकती हैं। साथ ही आप ग्रुप बनाकर भी चैट कर सकते हैं।
फ्री है व्हाट्सएप
व्हाट्सएप एक दम फ्री है। आपको इस एप को इस्तेमाल करने के लिए कोई शुल्क देने की जरुरत नहीं है। बीच में कई बार यह अफवाह सुनने को मिलती थी कि इस के लिए जल्द ही भुगतान करना पड़ेगा, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications







