व्हाट्सएप वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो अपनाइए ये आसान स्टेप्स
व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में से एक है जिसमें कई सारे फीचर्स भी मिलते हैं। मैसेजिंग के अलावा, ऐप के माध्यम से वॉयस और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। इस प्रकार WhatsApp के यूजर्स वॉइस और वीडियो कॉल का जितना चाहें उतना मजा ले सकते हैं, लेकिन उन्हें रिकॉर्ड करने का मौका नहीं मिलता हैं। और इस फीचर का उन्हें इंतजार हैं।

व्हाट्सएप वीडियो कॉल को Android और iOS पर रिकॉर्ड कैसे करें
यदि आप भी WhatsApp पर किसी वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं और आपको पता नहीं है कि कैसे हो सकता हैं, तो आप यह थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए कर सकते हैं। ये आपको अपने व्हाट्सएप कॉल की रिकॉर्डेड कॉपी रखने देंगे। लेकिन व्हाट्सएप ने आधिकारिक तौर पर कोई ऐसा फीचर नहीं दिया है। लेकिन आप हमारे बताए गए थर्ड-पार्टी ऐप्स के माध्यम से वीडियो कॉल को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं।
एंड्रॉइड फोन पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कैसे करें
हालांकि यह जो हमने नीचे प्रोसेस बताया है वो केवल चुनिंदा स्मार्टफोन में ही वीडियो को रिकॉर्ड करने का मौका देते है। तो अगर आप भी अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। अगर आपका स्मार्टफोन इनबिल्ट स्क्रीन रिकॉर्डिंग को सपोर्ट नहीं करता है, तो आपको व्हाट्सएप वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत पड़ेगी।
- प्ले स्टोर में कई स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप मिल जाएँगे जिनमें से एक को आप अपने फोन में डाउनलोड कर दीजिये। आप DU Recorder को आजमा सकते हैं।
- इसके बाद अब आपको इस ऐप को आवश्यक परमिशन दे दें।
- अब आपको पॉप-अप में स्क्रीन रिकॉर्डिंग का ऑप्शन देखने को मिलेगा।
- तो आपको इस ऑप्शन को सेलेक्ट कर देना है और अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल रिकॉर्ड करना शुरू कर सकते हैं।
iOS में व्हाट्सएप वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कैसे करें
iOS पर WhatsApp वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करने के लिए आपको किसी अन्य थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
- सबसे पहले, आपको व्हाट्सएप को ओपन करना है और किसी को वीडियो कॉल करना होगा।
- इसके बाद Control Center को एक्सेस करने के लिए नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें।
- अब, आपको स्क्रीन रिकॉर्ड करने का ऑप्शन देखने को मिलेगा और आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करते ही स्क्रीन रिकॉर्ड होनी शुरू हो जाएगी, तो आपको माइक्रोफ़ोन ऑप्शन को ऑन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications







