WhatsApp पर भेजे गए मैसेज भी कर सकेंगे एडिट,कैसे काम करेगा यह नया फीचर,यहां जानिए

WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर लॉन्च करता रहता है। जिससे यूजर्स के काम को आसान बनाया जा सके और लोग इस मैसेंजर एप्प को आसानी से यूज कर सकें। इसी के तहत WhatsApp ने अपने वेब वर्जन के लिए भी मैसेज एडिटिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस अपडेट व्हाट्सएप वेब के तहत यूजर्स को भेजे गए मैसेज एडिट करने की फैसिलिटी मिलेगी। आपको बता दें, इस अपकमिंग WhatsApp वेब के एडिटिंग फीचर को बीटा वर्जन पर देखा गया है।
एडिट के लिए मिलेगा इतना समय
मिली जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप वेब के 2.2319.9 वर्जन पर नए फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। जिसका खुलासा WABetaInfo ने किया है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स भेजे गए किसी भी मैसेज को मिनटों में एडिट कर सकेंगे। हालांकि इस अपडेट के तहत यूजर्स को किसी भी सेंड किए गए मैसेज को एडिट करने के लिए केवल पांच मिनट का समय मिलेगा, जिसके दौरान वे अपने मैसेज को री-एडिट कर सकेंगे। आपको बता दें एक ही मैसेज को 5 मिनट के भीतर आप कई बार एडिट कर सकेंगे। इस दौरान आपको ध्यान देना होगा कि, 5 मिनट से ज्यादा समय होने के बाद आप अपने भेजे गए मैसेज को एडिट नहीं कर पाएंगे। यह फीचर मैसेज एरर को ठीक करने के लिए लाया जा रहा है। इस अपकमिंग मैसेज एडिट का फीचर पर्सनल , ग्रुप और ब्रॉडकास्ट चैट पर काम करने में सक्षम होगा।
ऐसे करें मैसेज एडिट
यूजर्स को अपने भेजे गए मैसेज को एडिट करने के लिए मैसेज पर राइट क्लिक करना होगा। जिसके बाद एडिट का बटन दिखने लगेगा उसपर क्लिक करके आप अपने भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकेंगे।
आपको बता दें, ये सुविधा पहले केवल एप्पल यूजर्स को ही दी गई थी। दरअसल एप्पल ने iOS 16 के साथ टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने का फीचर अपने यूजर्स को दिया था। जिसके तहत मैसेज एडिट करने के लिए एप्पल यूजर्स के पास 15 मिनट का समय होता था। इस सुविधा के तहत iphone यूजर्स एक मैसेज को पांच बार एडिट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








