WhatsApp Web में आया Calling फीचर, Android और PC यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा
Video Calling Feature: WhatsApp Web लंबे समय से उन यूज़र्स के लिए एक आसान टूल रहा है जो लैपटॉप या डेस्कटॉप पर बैठकर चैट करना पसंद करते हैं। बड़ी स्क्रीन पर टाइप करना आसान था, लेकिन जब बात कॉलिंग की आती थी, तो यूज़र्स को मजबूरी में फोन उठाना पड़ता था या अलग से WhatsApp Desktop ऐप इंस्टॉल करना पड़ता था। अब यह झंझट जल्द खत्म होने वाला है।
Meta-owned WhatsApp ने धीरे-धीरे WhatsApp Web पर Voice और Video Calling फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यानी अब सिर्फ ब्राउजर के जरिए बिना किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर के ही कॉल की जा सकेगी।

WhatsApp Web पर कैसे काम करेगा Calling फीचर?
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन यूज़र्स के अकाउंट पर यह फीचर एक्टिव हो गया है, उन्हें चैट विंडो के ऊपर Voice Call और Video Call के आइकन दिखाई देने लगेंगे।
कॉल करने का तरीका बेहद आसान होगा:
- किसी भी पर्सनल चैट को खोलें
- ऊपर दिए गए Call या Video Call आइकन पर क्लिक करें
- ब्राउजर माइक्रोफोन और कैमरा की अनुमति मांगेगा
- परमिशन देते ही कॉल शुरू हो जाएगी
यह अनुभव लगभग मोबाइल या डेस्कटॉप ऐप जैसा ही होगा, फर्क सिर्फ इतना है कि अब सब कुछ ब्राउज़र के अंदर ही होगा।
अभी Group Calling की सुविधा क्यों नहीं?
फिलहाल WhatsApp Web पर सिर्फ One-to-One कॉलिंग को सपोर्ट किया जा रहा है। यानी ग्रुप वॉयस या वीडियो कॉल अभी उपलब्ध नहीं हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp पहले कॉल की क्वालिटी, स्टेबिलिटी और सिक्योरिटी को टेस्ट कर रहा है। एक बार जब कंपनी को भरोसा हो जाएगा कि ब्राउज़र-बेस्ड कॉलिंग बड़े पैमाने पर सही से काम कर सकती है, तब Group Calling भी जोड़ी जा सकती है।
Privacy और Security को लेकर क्या बदलेगा?
WhatsApp ने साफ किया है कि Web Calling के बावजूद End-to-End Encryption पूरी तरह बना रहेगा।
इसका मतलब कॉल्स ब्राउजर पर हों या मोबाइल पर कोई भी तीसरा व्यक्ति कॉल नहीं सुन सकता है। WhatsApp खुद भी कॉल कंटेंट एक्सेस नहीं कर सकता यानी सिक्योरिटी के मामले में यूज़र्स को कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा।
कैसे होगा हेल्पफुल?
WhatsApp Web पर Video Call के दौरान Screen Sharing का सपोर्ट भी मिलेगा, जो पहले से Desktop App में मौजूद था।
इससे यह फीचर खासतौर पर उपयोगी बन जाता है।
- ऑफिस मीटिंग्स
- क्लाइंट को डेमो दिखाने
- टेक सपोर्ट या ऑनलाइन हेल्प
- फास्ट वर्क डिस्कशन
अब इन कामों के लिए Zoom या Google Meet खोलने की जरूरत हर बार नहीं पड़ेगी।
Linux यूजर्स के लिए बड़ी राहत
WhatsApp का कोई आधिकारिक Linux Desktop ऐप अभी तक मौजूद नहीं है। ऐसे में Linux यूज़र्स को कॉलिंग के लिए फोन पर निर्भर रहना पड़ता था।
अब चूंकि Calling सीधे ब्राउज़र में काम करेगी, इसलिए Linux यूज़र्स भी बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के WhatsApp कॉल कर पाएंगे। यह बदलाव कई प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
कब तक मिलेगा फीचर?
अभी यह सुविधा WhatsApp Web Beta यूज़र्स के लिए रोलआउट की जा रही है। कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे स्टेबल वर्जन में सभी यूज़र्स के लिए जारी कर सकती है।
अगर टेस्टिंग के दौरान कोई बड़ा तकनीकी मुद्दा नहीं आया, तो बहुत जल्द WhatsApp Web भी मोबाइल जितना ही पावरफुल बन जाएगा।
WhatsApp Web पर Voice और Video Calling का आना सिर्फ एक नया फीचर नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म को एक पूरा Communication Hub बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। खासकर उन यूज़र्स के लिए जो दिनभर कंप्यूटर पर काम करते हैं, यह अपडेट बेहद काम का साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications








