WhatsApp जल्द ही लाएगा नया Chat Lock फीचर, और भी ज्यादा सुरक्षित होगी चैट
WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले ऐप में से एक माना जाता है। यह ऐप दुनियाभर के लोगों को अपनी बेहतरीन सेवाएं देने के लिए जाना जाने लगा है। इसलिए WhatsApp अपने यूजर्स के लिए हमेशा से ही कुछ ना कुछ नया लाने की कोशिश करता रहता है, ताकि यूजर्स को एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने और नए अनुभव का आनंद लेने में आसानी है।
अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम 'Chat Lock' फीचर है। चलिए जानते हैं WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर के बारे में।

क्या है WhatsApp का Chat Lock फीचर
मिली जानकारी के अनुसार, WhatsApp का यह Chat Lock फीचर फिलहाल कुछ ही एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। लेकिन इस फीचर को ऐप वर्जन नंबर 2.24.11.9 में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फीचर यूजर को उनकी चैट्स के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है, ताकि ये तय हो सके कि उनके लिंक्ड डिवाइसों पर उनकी चैट सुरक्षित रहे।
कैसे कर सकेंगे इस फीचर का इस्तेमाल
कुछ टेस्टर्स अब अपने लिंक्ड डिवाइसों पर अपनी चैट की सुरक्षा कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए यूजर्स को अपने लिंक्ड पर लॉक किए गए चैट फोल्डर को खोलने के लिए एक सीक्रेट कोड बनाना होगा। ये सीक्रेट कोड लॉक की गई चैट लिस्ट के अंदर सीक्रेट कोड पर जाकर प्राइमरी फोन में सेट किया जाता है। वहीं इस फीचर की मदद से एक बार सेट करने के बाद सुरक्षित की गई चैट लिंक्ड डिवाइसों पर नियमित चैट लिस्ट से गायब हो जाएंगी और केवल लॉक की गई चैट स्क्रीन के जरिए ही देखी जा सकेगी।
साथ ही लिंक्ड डिवाइसों पर सीक्रेट कोड को सिंक्रनाइज किया जाता है, जिससे एक ही पासकोड की मदद से सुरक्षित चैट तक पहुंच बनाना आसान हो सकें। मिली जानकारी के अनुसार, WhatsApp को उनकी चैट लिस्ट से यूजर्स की सुरक्षित चैट को अलग करने की अनुमति देकर WhatsApp ने चैट को गलती से देखे जाने वाले जोखिम को कम करने के बारे में सोचा है।
और भी बहुत कुछ लाने की प्लानिंग में WhatsApp
इस फीचर के अलावा WhatsApp लगातार नई अपडेट्स पर काम कर रहा है और कई सारे फीचर्स की टेस्टिंग में लगा हुआ है। जिसमें सेफ्टी फीचर, डीप डार्क मोड फीचर, Category फीचर और Audio Call Bar फीचर शामिल है, जिन्हें कंपनी बहुत जल्द अपने सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








