WhatsApp के 4 नए फीचर्स, बदल देंगे कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग को यूज करने का तरीका
इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस को लाजबाव बनाने के लिए 4 नए फीचर्स लेकर आने वाला है।
इन चार फीचर्स में कंपनी Chat Message Translation, Group Call में पार्टिसिपेंट्स का सिलेक्शन, वीडियो कॉल में नए इफेक्ट और फिल्टर एवं वीडियो कॉल की क्वालिटी भी ऑफर कर रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स
Group Call पर नया ऑप्शन
पहले जब भी आप ग्रुप कॉल करते थे, तो ग्रुप में मौजूद सभी मेंबर्स के पास एक साथ नोटिफिकेशन जाता था। जिसके बाद उसे हर कोई जॉइन कर सकता था। लेकिन इस ऑप्शन के बाद आपके साथ ऐसा नहीं होगा। इस फीचर की मदद से आप सिलेक्ट कर सकते हैं कि किन लोगों को ग्रुप कॉल में जॉइन करना है और किसे नहीं।
Chat Message Translation फीचर
व्हाट्सऐप जल्द ही यूजर्स के लिए Chat Message Translation फीचर लेकर आने वाला है। ये फीचर यूजर की कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इस फीचर की मदद से यूजर आसानी से किसी भी भाषा में चैट मैसेज और चैनल अपडेट का अनुवाद कर सकेंगे।
वीडियो कॉल की क्वालिटी
WhatsApp जल्द ही वीडियो कॉलिंग की क्वालिटी को और भी ज्यादा बेहतर बना सकता है। ये फीचर वीडियो कॉल के दौरान वीडियो बफरिंग या ब्लर जैसी समस्या से छुटकारा दिलाएगा।
वीडियो कॉल में मिलेंगे नए इफेक्ट्स
इसके साथ ही यूजर्स को वीडियो कॉल में नए इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे। यानी की आप वीडियो कॉल पर भी फिल्टर्स और इफेक्ट्स का मजा ले सकेंगे। बता दें कि यह सभी फीचर्स अभी टेस्टिंग में है, जिन्हें कंपनी जल्द ही यूजर्स के लिए जारी कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








