WhatsApp का धमाकेदार फीचर; अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे कॉल, यहां जानें तरीका
WhatsApp's Big Update: अगर आप वॉट्सऐप पर कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। मेटा के मालिकाना हक वाली पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने कॉलिंग फीचर में बड़ा अपडेट पेश किया है। अब यूज़र्स कॉल को पहले से शेड्यूल कर सकते हैं।
चाहे वह फैमिली चैट हो, दोस्तों का ग्रुप हो या फिर वर्क मीटिंग अब आप तय समय पर कॉल प्लान कर सकते हैं और WhatsApp सभी को समय से पहले रिमाइंड भी कर देगा।

क्या है नया फीचर?
नए अपडेट के तहत, यूज़र्स अब Scheduled Calls फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें आप किसी ग्रुप कॉल या इंडिविजुअल कॉल को एक तय तारीख और समय के लिए बुक कर सकते हैं।
खास बात यह है कि इस फीचर के जरिए आप लोगों को पहले से इनवाइट भेज सकते हैं और जब कॉल शुरू होने का समय आएगा, तो सभी को एक नोटिफिकेशन मिलेगा।
इसके साथ ही, WhatsApp ने कुछ और इन-कॉल अपग्रेड भी दिए हैं, जिनसे बातचीत का अनुभव और भी आसान और इंटरैक्टिव हो जाएगा।
इन-कॉल इंटरैक्शन टूल्स
इस अपडेट में एक और दिलचस्प फीचर इन-कॉल इंटरैक्शन टूल्स भी है। इसके जरिए आप कॉल के दौरान बिना इंटरप्ट किए अपना रिएक्शन दे सकते हैं या इशारा कर सकते हैं कि आप बोलना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर मीटिंग में कोई बात कहनी है तो आप हाथ उठाने का सिंबल भेज सकते हैं।
बेहतर कॉल मैनेजमेंट
WhatsApp ने कॉल मैनेजमेंट में भी सुधार किए हैं। अब Calls टैब में आपको आने वाली Upcoming Calls की लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें यह भी दिखेगा कि कौन-कौन कॉल में शामिल होगा।
इसके अलावा, आप कॉल के लिए इनवाइट लिंक भी शेयर कर सकते हैं, ताकि कोई भी आसानी से कॉल जॉइन कर सके। अगर कोई व्यक्ति लिंक के जरिए जुड़ता है, तो कॉल क्रिएटर को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा।
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन बरकरार
WhatsApp ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी कॉल्स पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी। इसका मतलब है कि आपकी बातचीत को कोई तीसरा व्यक्ति नहीं सुन सकता।
कैसे करें कॉल शेड्यूल?
अगर आप सोच रहे हैं कि इस नए फीचर का इस्तेमाल कैसे करें, तो यहां स्टेप-बाय-स्टेप गाइड है।
- WhatsApp ओपन करें और Calls टैब में जाएं।
- कॉल आइकन पर टैप करें ।
- उस कॉन्टैक्ट या ग्रुप को चुनें जिसे आप कॉल करना चाहते हैं।
- कॉल तुरंत शुरू करने के बजाय, Schedule Call ऑप्शन चुनें।
- अब कॉल की तारीख और समय सेट करें।
- तय करें कि यह वीडियो कॉल होगी या ऑडियो कॉल।
- ग्रीन बटन दबाकर कन्फर्म करें।
अब आपकी शेड्यूल की गई कॉल Upcoming Calls लिस्ट में दिखाई देगी और कॉल शुरू होने से पहले व्हाट्सऐप सभी प्रतिभागियों को रिमाइंड भेज देगा।
क्यों है यह फीचर खास?
वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए मददगार होगा और मीटिंग टाइम सेट करने और टीम मेंबर्स को रिमाइंड करने में आसानी होगी। फैमिली कनेक्शन के लिए बेहतरीन है, दूर रहने वाले रिश्तेदारों के साथ पहले से कॉल तय कर पाना है। दोस्तों के साथ प्लानिंग आसान होगी यानी गेम नाइट, ग्रुप चैट या ट्रिप प्लानिंग के लिए सही टाइम पर सभी को कनेक्ट करने में मदद मिलेगी।
ग्लोबल रोलआउट
WhatsApp ने बताया है कि यह अपडेट धीरे-धीरे दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है और आने वाले दिनों में सभी के पास पहुंच जाएगा। कुल मिलाकर, WhatsApp का यह नया शेड्यूल कॉल फीचर न सिर्फ काम को आसान बनाएगा, बल्कि दोस्तों और परिवार से जुड़े रहने के तरीकों को भी बदल देगा। अब आपको बस कॉल का टाइम सेट करना है और बाकी का काम WhatsApp खुद संभाल लेगा।


Click it and Unblock the Notifications








