Home
Apps

iOS और Android यूजर्स के लिए Whatsapp की नई पेशकश, जोड़े कमाल के फीचर्स

Whatsapp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अपने यूजर्स के लिए Whatsapp नई-नई सुविधाओं को जोड़ रहा है। अब Whatsapp अपने आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है। इसमें यूजर्स को एकदम नया यूजर इंटरफेस मिलता है, जो कि दोबारा से डिजाइन किए गए आइकन और नए इलस्ट्रेशन के साथ आता है। चलिए जानते हैं Whatsapp के इस नए अपडेट के बारे में।

बता दें कि Whatsapp में कई नए बदलाव किए गए हैं। इस अपडेट के साथ Color Palette, New Color Palette, Icons और Illustrations, Navigation के साथ और भी बहुत कुछ शामिल किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मैसेजिंग ऐप Whatsapp का नया अपडेट पहले की अपेक्षा यूजर्स को अपनी ओर अधिक आकर्षित कर सकता है।

iOS और Android यूजर्स के लिए Whatsapp की नई पेशकश

यहां जाने इन नए फीचर्स के बारे में

iOS 24.9.74 अपडेट के साथ इसे Whatsapp ने अपने यूजर्स के लिए रिलीज करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट को कंपनी ने User Interface, Green Button और Illustrations के साथ पेश किया है। व्हाट्सऐप के इस नए अपडेट में दोबारा से डिजाइन किए गए लेआउट और नए आइकन जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स को किसी भी चीज को जल्दी ढूंढने में मदद मिलेगी।

डार्कर मोड की भी सुविधा

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नए अपडेट में डार्कर मोड भी दिया गया है। यह डार्कर मोड हाई कॉन्ट्रास्ट और डीपर टोन पर फोकस करता है, ताकि यूजर्स की आंखों को सुरक्षा प्रदान की जा सकें। यूजर्स को इस नए अपडेट के लिए App Store और Google Play Store पर जाकर Whatsapp को अपडेट करना होगा। अगर अपडेट करने के बाद भी आपको यह फीचर नहीं मिल रहा है, तो यूजर्स को चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं। यह फीचर आपको आने वाले कुछ हफ्तों में मिल जाएगा।

एक नजर Whatsapp के अपकमिंग फीचर्स पर

Whatsapp अपने यूजर्स के लिए जल्द ही Category और Audio Call Bar फीचर को लॉन्च करेगा। इन दोनों फीचर्स की मदद से यूजर्स को कई सारे फायदें मिलेंगे। Category फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पसंद की चीजों से जुड़े चैनल्स को आसानी से खोज सकेंगे। वहीं Audio Call Bar फीचर यूजर्स की कॉलिंग जर्नी को आसान बनाने में मदद करेगा।

इनके अलावा Whatsapp और भी कई सारे फीचर्स पर काम कर रहा है, जो कि यूजर्स को जल्द ही उपलब्ध कराएं जाएंगे। Whatsapp का लक्ष्य अपने यूजर्स को इस ऐप के जरिए सभी सुविधाओं से कनेक्ट करना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Whatsapp's new offering for iOS and Android users, adds amazing features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X