Home
Apps

WhatsApp की नए स्टेटस फीचर्स; AI जनरेटेड इमेज से लेकर लेआउट तक, जानें क्या कुछ खास

WhatsApp दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। हाल ही में इसने अपनी स्टेटस फंक्शन को और मजेदार और क्रिएटिव बनाने के लिए कुछ शानदार नए फीचर्स की पेश किए है। अब आप अपनी स्टोरी में टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर, लेआउट और यहां तक कि AI-जनरेटेड इमेजेस भी जोड़ सकते हैं।

यहां हम इन सभी फीचर्स के बारे में जानेंगे और ये भी जानेंगे कि ये कैसे काम करेगा। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI जनरेटेड इमेज से लेकर लेआउट तक, WhatsApp की खास स्टेटस फीचर्स

टेक्स्ट और वॉइस स्टेटस अपडेट

अब WhatsApp ने स्टेटस टैब में अलग-अलग मोड दिए हैं। इसमें टेक्स्ट और वीडियो जैसे कई जरूरी चीजे ऑप्शन्स मिलते हैं।

Text: आप स्टेटस टैब में जाकर 'My Status' > 'Text' चुनकर फ्रेंड्स को मैसेज लिख सकते हैं। इसमें फॉन्ट, बैकग्राउंड कलर, इमोजी जैसे वे सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं जो आपको आकर्षक स्टेटस बनाने में मदद करेंगे ।

Voice: वॉइस नोट स्टेटस के तौर पर शेयर करें, कुछ कहें या मन की बातें सुनाएं।

फीचर क्या मिलेंगे बेनिफिट्स
टेक्स्ट व वॉइस टेक्स्ट या वॉइस में स्टोरी शेयर करने की सुविधा
म्यूजिक स्टेटस ऑडियो मूड शेयर करना बेहद आसान
लेआउट व स्टिकर स्टोरी को आकर्षक रूप देना बेहद आसान
AI इमेज कोई भी इमेज AI के जरिए तुरंत जेनरेट करें
Add Yours Sticker दोस्तों को स्टोरी में जुड़ने का इंटरएक्टिव मौका

म्यूजिक स्टेटस

अब आप सिर्फ म्यूजिक भी स्टेटस में डाल सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले Music Tab पर जाएं।
  • अब गाना चुनें ।
  • इसके बाद उसे फोटो या वीडियो के बिना ही स्टेटस में सेट करें।
  • आप म्यूजिक स्टिकर का प्रयोग करके, गाने को किसी तस्वीर या स्टोरी पर स्टिकर की तरह जोड़ सकते हैं ।

लेआउट और स्टिकर्स

क्रिएशन को और आकर्षक बनाने के लिए आप लेआउट और स्टिकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेआउट में अधिकतम 6 फोटो का कोलाज बनाया जा सकता है। फोटो स्टीकर की बात करें तो किसी भी फोटो को स्टिकर में बदला जा सकता है, साइज बदल सकते हैं और स्टेटस में प्रयोग करें।

आप दोस्तों को आपकी स्टोरी में जोड़ने के लिए इंवाइट भी दे सकते हैं, वे आपके स्टिकर वाले स्टेटस पर अपनी स्टोरी बना सकते हैं।

AI-जनरेटेड इमेजेस

WhatsApp में अब AI के जरिए इमेज भी बन सकती हैं। इसके लिए AI Images Tab खोलें और एआई को टिप दें कि कैसा इमेज चाहिए। इसके बाद Meta AI आपके लिए इमेज तैयार करेगा। इससे क्रिएटिव कंटेंट तुरंत मिल जाएगा और आपकी स्टोरी और खास बन जाएगी।

  • Status टैब खोलें और 'My Status' पर टैप करें।
  • इसके बाद टेक्स्ट, म्यूजिक, AI इमेज या वॉइस सेलेक्ट करें।
  • लेआउट, स्टिकर या AI प्रॉम्प्ट को अपने हिसाब से एडजस्ट करें।
  • ऑडियंस चुनें और 'Share' पर क्लिक करें।

ये सभी अपडेट WhatsApp की स्टेटस अनुभव को नया, क्रिएटिव और कम्युनिकेटिव बना देते हैं। खासकर इन दिनों जब लोग अपनी स्टोरी अलग अंदाज में साझा करना पसंद करते हैं, ये सुविधाएं आपके मूड, मूड-ट्रैक, फोटोज और AI आर्ट के जरिए खुद को व्यक्त करने का बेहतरीन तरीका हैं। तो अगली बार जब स्टेटस डालें, चाहे वो म्यूजिक हो, टेक्स्ट हो, या AI जेनरेटेड इमेज हो तो अपनी क्रिएटिविटी को फॉलो करें!

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp's new status features; From AI generated images to layouts
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X