Home
Apps

अमेरिका में 4 जून से Google Pay क्यों काम नहीं करेगा, यहां जानिए कारण

Google ने हाल ही में ऐलान किया था कि, Google Pay (G-Pay) की भुगतान सेवा को 4 जून 2024 से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में बंद कर दिया जाएगा। बता दें, कि, गूगल पेमेंट सर्विस भारत सहित दुनिया के सभी खास पेमेंट सर्विस में से एक है। कंपनी ने अब इसके पीछे की वजह का खुलासा कर दिया है। आइए आगे डिटेल्स जानते हैं।

गूगल ने अपने इस एप्प को बंद करने की वजह को साफ कर दिया है। कंपनी के अनुसार इसका मेन कारण गूगल के नए लॉन्च किए गए गूगल वॉलेट को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि, Google ने हाल ही में भारत में भी Google Wallet लॉन्च किया है।

अमेरिका में 4 जून से Google Pay क्यों काम नहीं करेगा, यहां जानिए कारण

देश में यूजर्स गूगल वॉलेट को अपने डिजिटल वॉलेट के जैसे यूज कर सकते हैं। केवल यूएसए ही नहीं कंपनी गूगल वॉलेट को बढ़ावा देने के लिए कई देशों में गूगल पे सर्विस को बंद करने की योजना बना रही है।

Google Wallet को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने लिया फैसला- आपको बता दें, 2022 में Google Wallet ऐप को गूगल ने अमेरिका में लॉन्च किया था। जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

अमेरिका में 4 जून से Google Pay क्यों काम नहीं करेगा, यहां जानिए कारण

यह यूजर्स का एक प्राइवेट डिजिटल वॉलेट है, जिसकी मदद से उपभोक्ता डिजिटल पेमेंट सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं। यूएसए में गूगल पे को कंपनी ने Google Wallet में ही इंटिग्रेट कर दिया गया है, जिससे की यूजर्स कॉन्टैक्टलेस पेमेंट जैसी दूसरी सुविधाओं का भी लाभ ले सकते हैं।

Google Pay 4 जून से USA में नहीं करेगा काम- कंपनी के अनुसार अमेरिका में Google Pay सर्विस सेवा को 4 जून से पूरी तरह बंद किया जा रहा है। ऐसे में जिन यूजर्स का G-Pay में बैलेंस बचा है, वह 4 जून तक अपने बचे अमाउंट को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा सकते हैं। इसके साथ ही यह सर्विस अन्य देशों में भी बंद की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी अन्य देशों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

भारत में गूगल पे सर्विस पर नहीं पड़ेगा असर- इतना ही नहीं Google ने अपने ब्लॉग में यह भी कंफर्म कर दिया है कि, अमेरिका में गूगल पे सर्विस बंद का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर बिल्कुल भी नहीं होगा। देश में जी-पे और गूगल-वॉलेट दोनों अलग-अलग तरह से काम करेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Why Google Pay is not working in usa from 4 june Know Reason
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X