Instagram क्यों चूस रहा है आपकी फोन बैटरी? Google ने बताई असली वजह
आज के समय में Instagram हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। Reels देखना, स्टोरी पोस्ट करना या बस यूं ही स्क्रॉल करना, सब कुछ इतना आसान और मज़ेदार है कि समय का पता ही नहीं चलता। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि Instagram इस्तेमाल करते ही फोन की बैटरी अचानक तेज़ी से गिरने लगती है?
अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। Google ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि Instagram जैसे ऐप्स बैटरी ड्रेन की बड़ी वजह बन सकते हैं।

बैकग्राउंड में चलता रहता है Instagram
सबसे बड़ी समस्या है Background Activity। Instagram सिर्फ तभी नहीं चलता जब आप ऐप खोलते हैं, बल्कि बैकग्राउंड में भी एक्टिव रहता है।
इसका मतलब है कि आप भले ही फोन लॉक कर दें, ऐप डेटा सिंक करता रहता है, नोटिफिकेशन चेक करता है और कंटेंट प्रीलोड करता है। यही साइलेंट प्रोसेस आपकी बैटरी को धीरे-धीरे खत्म करता रहता है, बिना किसी चेतावनी के।
लोकेशन और माइक्रोफोन की भूमिका
Instagram सहित कई ऐप्स लोकेशन और माइक्रोफोन की परमिशन मांगते हैं। अगर आपने "Always Allow" या "Allow While Using App" जैसी परमिशन दे रखी है, तो ऐप बार-बार इन हार्डवेयर फीचर्स को एक्सेस करता है।
Google के मुताबिक, लोकेशन ट्रैकिंग और माइक्रोफोन एक्सेस लगातार बैटरी पर दबाव डालते हैं, चाहे आप एक्टिवली Reels देख रहे हों या नहीं।
हाई ब्राइटनेस भी है बड़ा कारण
Instagram एक विज़ुअली रिच ऐप है। हाई-क्वालिटी वीडियो, ब्राइट कलर्स और फुल-स्क्रीन Reels फोन की स्क्रीन को लगातार ब्राइट रखते हैं। कई बार यूज़र ने मैन्युअली ब्राइटनेस ज्यादा न भी रखी हो, फिर भी ऐप अपने कंटेंट के हिसाब से डिस्प्ले को ज्यादा पावर खपत करने पर मजबूर कर देता है। यही वजह है कि लंबे समय तक Reels देखने से बैटरी तेजी से गिरती है।
कैमरा और फिल्टर्स की छुपी कीमत
Reels बनाते समय कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग, AR फिल्टर्स और रियल-टाइम प्रोसेसिंग-all together काफी पावर खा जाते हैं। यहां तक कि अधूरी Reels drafts, बार-बार कैमरा खोलना और फिल्टर ट्राय करना भी बैटरी ड्रेन में योगदान देता है, जिसका हमें तुरंत एहसास नहीं होता।
Google ने क्या कहा?
Google ने माना है कि Instagram जैसे ऐप्स, जो बैकग्राउंड में लगातार एक्टिव रहते हैं, बैटरी पर भारी असर डालते हैं। खासतौर पर Pixel यूज़र्स ने इस समस्या को ज्यादा महसूस किया, जिसके बाद Google ने इसे "resource-heavy app behaviour" बताया।
बैटरी बचाने के आसान उपाय
अगर आप Instagram छोड़ना नहीं चाहते (और शायद छोड़ भी नहीं सकते), तो कुछ स्मार्ट स्टेप्स अपनाकर बैटरी बचाई जा सकती है।
- फोन में Battery Saver Mode ऑन रखें।
- Instagram की Location, Microphone और Camera permissions सिर्फ जरूरत होने पर ही दें।
- अनावश्यक notifications बंद करें।
- ऐप को Dark Mode में इस्तेमाल करें।
- समय-समय पर cache clear करें और ऐप अपडेट रखें।
थोड़ी सी समझदारी और सही सेटिंग्स के साथ आप Instagram का मज़ा भी ले सकते हैं और फोन की बैटरी भी बचा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








