Home
Apps

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में स्पिन एंड विन क्विज़ में जीतिए फ्री में MacBook Pro और Apple iPad

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल (Amazon Republic Day Sale) के मौके पर ई-कॉमर्स साइट ने कई नए क्विज कॉन्टेस्ट की घोषणा की है। उनमें से, एक कॉन्टेस्ट आपको मैकबुक प्रो, ऐप्पल आईपैड और अमेजन पे बैलेंस जीतने का मौका देगी। आप Amazon Pay बैलेंस को अपने बैंक खाते में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए हमने यहां बताया है कि आप Amazon Quiz से फ्री में MacBook Pro और Apple iPad कैसे जीत सकते हैं। तो आइए डिटेल में जानते हैं और क्विज खेलकर MacBook Pro और Apple iPad जीत सकते हैं।

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में स्पिन एंड विन क्विज़ में जीतिए फ्री में MacBook Pro और Apple iPad

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में स्पिन एंड विन क्विज़ में अभी जीतिए फ्री में MacBook Pro और Apple iPad

स्पिन एंड Quiz को कैसे खेलें

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Google Play Store या Apple App Store से Amazon मोबाइल ऐप को इंस्टॉल करना होगा। फिर होम पेज में जाएं> अब मेनू में जाएं> और अब प्रोग्राम और फीचर्स में जाकर> फनजोन पर क्लिक कर दें जाएं। अब, नीचे स्क्रॉल करें और आप ग्रेट रिपब्लिक डे सेल विशेष क्विज़ अनुभाग देख सकते हैं। इसके तहत आप Amazon Great Republic Day Sale Spin & Win MacBook Pro बैनर पा सकते हैं।

अब, गेम शुरू करने के लिए बैनर पर क्लिक करें और व्हील को घुमाने के लिए आपको पॉइंटर पर क्लिक करना होगा और इसके बाद एक प्रश्न का सही उत्तर देना होगा। आपका गलत उत्तर रिवॉर्ड पूल में एंटर करने को समाप्त कर सकता है।

प्रश्न: अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान खरीदारी करते समय कस्टमर किस बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 10% इंस्टेंट छूट प्राप्त कर सकते हैं?

उत्तर: एसबीआई क्रेडिट कार्ड

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल स्पिन एंड विन: रिवॉर्ड और टाइम

Amazon Great Indian Republic Day Spin And Win क्विज कॉन्टेस्ट 20 जनवरी तक चलेगी और इसमें कुल छह स्लाइस हैं। इसमें कई सारे पुरस्कार मिलने वाले हैं, जिसके बारे में नीचे देखा जा सकता है:

  • ऐपल मैकबुक प्रो (1 विजेता)
  • ऐपल आईपैड प्रो (1 विजेता)
  • 10,000 रुपये Amazon Pay बैलेंस (10 विजेता)
  • 1,000 रुपये Amazon Pay बैलेंस (50 विजेता)
  • 30 रुपये Amazon Pay बैलेंस (1,000 विजेता)

यानि अगर लक आपका साथ देता हैं तो आप ऐपल मैकबुक से लेकर 30 रुपए का Amazon Pay बैलेंस जीत सकते हैं।

आपको बता दें कि इसमें आप सिर्फ एक ही पुरस्कार को प्राप्त कर सकते हैं। विजेता का सेलेक्शन ड्रॉ द्वारा किया जाएगा और पुरस्कार 15 अप्रैल, 2022 को या उससे पहले विजेता को वितरित/प्रेषित किया जाएगा। विजेता के नाम 21 जनवरी, 2022 को Winner सेक्शन में पोस्ट किए जाएंगे।

साथ ही अमेज़ॅन क्विज़ कॉन्टेस्ट के लिए कुछ मानदंड भी हैं जैसे कि यदि आप या आपके परिवार के सदस्य अमेज़ॅन कर्मचारी हैं तो आप भाग लेने के लिए योग्य नहीं होंगे। इसके अलावा आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और आपके पास वैलिड आईडी सर्टिफिकेट (पैन कार्ड, मतदाता) होना चाहिए।

तो अगर आप भी फ्री में मैकबुक प्रो और आईपैड जीतना चाहते हैं, तो आपके पास अभी सबसे अच्छा मौका है। हमने जो ऊपर बताया है उसमें आप अभी स्पिन और क्विज खेलकर फ्री में MacBook Pro और Apple iPad जीत सकते हैं और साथ ही फ्री में अमेज़न पे बैलेंस भी जीत सकते हैं। तो अपना हाथ अभी आजमा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Win Free MacBook Pro and Apple iPad in Spin & Win Quiz in Amazon Great Republic Day Sale
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X