Home
Apps

UPI Lite की मदद से बिना इंटरनेट के होंगे पैसे ट्रांसफर, जानें इस लेटेस्ट के अपडेट के बारे में

वर्तमान में हर कोई डिजिटल पेमेंट करना ज्यादा पसंद करता है। डिजिटल पेमेंट की वजह से लोगों को कैश रखने की समस्या से छुटकारा मिल चुका है। इसी बीच Unified Payment Interface (UPI) ने भी अपनी लोकप्रियता में बढ़त दर्ज की है। इसलिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) UPI को लगातार अपडेट कर रहा है, जिससे यह अपने यूजर्स को बेहतरीन सुविधा से कनेक्ट कर सके।

बता दें कि UPI ने लेटेस्ट अपडेट UPI Lite पेश किया है, जिसे आप बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस अपडेट को कीपैड फोन वाले भी इस्तेमाल कर सकेंगे। चलिए जानते हैं इस फीचर से जुड़ी सारी जानकारी।

UPI Lite की मदद से बिना इंटरनेट के पैसे ट्रांसफर करना होगा आसान

इन ऐप्स पर किया जा सकेगा UPI Lite का इस्तेमाल

ग्राहकों को UPI Lite में पैसे ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि यह ऑन-डिवाइस वॉलेट फीचर पर काम करता है। इस अपडेट से यूजर्स बिना इंटरनेट के छोटी रकम ट्रांसफर की जा सकेगी। यूजर्स UPI Lite का इस्तेमाल Bhim App, Paytm और Phonepe पर कर सकेंगे।

रुपये ट्रांसफर करने की लिमिट

UPI Lite का इस्तेमाल करके यूजर्स 24 घंटे में 4 हजार रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं और इसमें लेनदेन की संख्या की कोई लिमिट नहीं है। यानी इस ऐप की मदद से यूजर्स बिना इंटरनेट के 4,000 रुपये तक ट्रांसफर करने में सक्षम होंगे। जैसा कि हम सभी को UPI का इस्तेमाल करते समय पिन डालने की आवश्यकता होती है। लेकिन इस ऐप के जरिए यूजर्स बिना पिन डाले भी पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। UPI के द्वारा पेश की जा रही इस सुविधा से पैसे ट्रांसफर करने में आसानी होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
With the help of UPI Lite, money can be transferred without internet, know about this latest update
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X