Home
Apps

शाओमी ने भी भारत में लॉन्च किया अपना पेमेंट ऐप: Mi pay

भारत में ऑनलाइन पैमेंट के लिए हमारे पास काफी सारे ऐप्स मौजूद हैं। जो हमारे लिए काफी लाभकारी हैं साथ ही हमें अलग अलग बेनिफिट देते हैं। इन सभी ऐप्स में एक नाम और जुड़ गया है। बता दें, स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने आज भारत में अपना Mi Pay आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है।

शाओमी ने भी भारत में लॉन्च किया अपना पेमेंट ऐप: Mi pay

भारत में आया नया पेमेंट ऐप

शाओमी ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) पर आधारित अपने पेमेंट ऐप को अपने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया। इसी इवेंट के दौरान कंपनी ने Redmi Go भी आज भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें, शाओमी ने पिछले साथ भारत में अपने Mi Pay के Beta वर्जन को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने अपने Beta वर्जन से Mi Pay ऐप को यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है।

पिछले महीने ही शाओमी ने बताया कि कंपने अपने Mi Pay उसके लेटेस्ट यूजर इंटरफेस MIUI 10 का हिस्सा होगा। वहीं, इवेंट में ऐलॉन्पच करते हुए शाओमी इंडिया के सीईओ मुरलीकृष्णन ने कहा कि यह पहली बार है कि चाइना को छोड़कर ऐप यहां लॉन्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि शाओमी के पास डिजिटल पेमेंट में काफी स्पेस है।

Mi Pay करेगा 120 से ज्यादा बैंको को सपोर्ट

वहीं, उन्होंने कहा कि Mi Pay पूरी तरह से NPCI अप्रूव है। वहीं ऐप को EY और Lucideus से सर्टिफाइड किया गया है। कंपनी ने बताया कि सरकार की डेटा लोकलाइजेशन प्लान को सपोर्ट करते हैं और अपने यूजर्स का सारा डेटा भारत में ही स्टोर करेगी। कंपनी का नया ऐप भारत के लगभग 120 से ज्यादा बैंकों को सपोर्ट करेगा।

जिससे सभी यूजर्स इसका फायदा उठा सकेंगे। Mi Pay का यूजर्स इंटरफेस काफी हद तक Paytm की तरह दिखता है। अपने यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए कंपनी ऐप का इस्तेमाल करने वाले कुछ लकी यूजर्स को 100 Redmi Note 7 और 50 Mi LED TV 4A Pro जैसे गिफ्ट दे रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
We have a lot of applications for online payment in India. Which are very beneficial for us, as well as give us different benefits. A name has been added to all these apps. Let the smartphone maker Shaoomi launch his MiP officially in India today. Let's tell you about it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X