Home
Apps

Yahoo ने तैयार किया Yahoo Together मैसेजिंग ऐप, WhatsApp को मिलेगी टक्कर

आज के समय में हमारे पास काफी सारे मैसेजिंग ऐप्स है। जिससे हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से जुड़े रहते हैं। इन्हीं ऐप में सबसे खास है WhatsApp, जिसे लगभग हर कोई इस्तेमाल कर रहा है। इन मैसेजिंग ऐप्स में एक नाम जल्द ही जुड गया है। जानी मानी कंपनी Yahoo अब WhatsApp को टक्कर देने की तैयारी कर रही है।

Yahoo ने तैयार किया Yahoo Together मैसेजिंग ऐप,  WhatsApp को मिलेगी टक्कर

बता दें, Yahoo ने अपना खुद का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका नाम Yahoo Together है। Yahoo का यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। बाकी अन्य इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप की तरह Yahoo Together चैटिंग, इमेज और वीडियो भेजने, GIF, लिंक शेयर करने के साथ रिएक्शन जैसे फीचर्स के साथ आता है। नया ऐप एक साथ लोगों के ग्रुप को समाचार संचारित करने के लिए बहुत उपयोगी हैं।

ऐप डाउनलोड के लिए Yahoo अकाउंट जरूरी

बता दें, Beta वर्जन में Yahoo Together ऐप Yahoo Squirrel का नया वर्जन है। यूजर्स Google Play Store और App Store से फ्री में Yahoo के इस ग्रुप चैट ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, फिलहाल, यह ऐप अमेरिका में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, उम्मीद है कि इसे जल्द ही जल्द ही भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।

कई खास फीचर शामिल

बता दें, Yahoo के नए मैसेजिंग ऐप में कई खास फीचर्स को शामिल किया गया है। इन्हीं में से एक फीचर है Smart Reminders, यह फीचर यूजर्स को चैट में किसी भी मैसेज के लिए रिमांडर सेट करने की सहूलियत देता है। साथ ही ग्रुप चैट से जुड़े सभी लोगों को तय की गई तारीख और समय पर के बारें में भी बताया जाता है। साथ ही साथ किसी टॉपिक पर ग्रुप चैट करने का भी ऑपशन यूजर्स को दिया जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
We have a lot of messaging apps in today's time. From where we stay connected to our friends and relatives. The most special of these apps is WhatsApp. Yahoo is now preparing to compete with WhatsApp. Yahoo has launched its own instant messaging platform, named Yahoo Together. Let's tell you its specialty.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X