Home
Apps

Whatsapp : भेजे मैसेज कर सकेंगे डिलीट, लेकिन सिर्फ 7 मिनट हैं आपके पास

By Agrahi

एक न एक बार तो ऐसा सभी के साथ होता है, जब हमें अपने किसी भेजे हुए मैसेज का अफ़सोस होता है। कई बार यह मैसेज गलती से भेजे जाते हैं तो कई बात गुस्से में इमोशनल होकर कोई मैसेज कर देता है। खैर मैसेज करने का कारण चाहे कोई भी इसका पछतावा एक ही सा होता है।

Whatsapp : भेजे मैसेज को कर सकेंगे डिलीट, लेकिन सिर्फ 7 मिनट हैं आपके पास

मैसेज की बात हो रही तो व्हाट्सऐप कैसे पीछे रह सकता है। व्हाट्सऐप पर हर दिन करोड़ों मैसेज शेयर किए जाते हैं और इन्हीं करोड़ों मैसेज में होते हैं वो कुछ एक पछतावे वाले मैसेज, लेकिन अफ़सोस व्हाट्सऐप पर भी इसका कोई समाधान नहीं है।

जी नहीं! अब ऐसा कुछ नहीं है। अब व्हाट्सऐप पर यूज़र्स आपको यह सुविधा मिलेगी, जिससे आप किसी भी भेजे हुए मैसेज को डिलीट कर पाएंगे। यह मैसेज पर्सनल चैट या ग्रुप चैट से भी डिलीट किया जा सकता है। व्हाट्सऐप इस फीचर को काफी पहले से टेस्ट कर रहा है। अब इस फीचर फोन iOS और एंड्रायड यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

ऐसे मिलेगा फीचर

ऐसे मिलेगा फीचर

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए iOS और एंड्रायड यूज़र्स को व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। साथ ही इस अपडेट के लिए मैसेज भेजने वाला और रिसीव करने वाले यूज़र्स, दोनों ही लेटेस्ट वर्जन यूज़र होने चाहिए।

करना पड़ सकता है इंतजार

करना पड़ सकता है इंतजार

व्हाट्सऐप का यह फीचर फिलहाल यूज़र्स के लिए रोल आउट हो रहा है। जिसके चलते हो सकता है की कई यूज़र्स को यह फीचर अपडेट पाने के लिए इन्तजार करना पड़े। iOS यूज़र्स को भी थोड़ा इन्तजार करना पड़ सकता है।

कोई भी मैसेज कर सकते हैं डिलीट

कोई भी मैसेज कर सकते हैं डिलीट

इस नए फीचर की सबसे मजेदार बात है कि इसमें न केवल टेक्स्ट मैसेज को बल्कि किसी भी तरह के मैसेज को डिलीट किया जा सकता है। आप चाहें तो वीडियो, GIF, वॉयस मैसेज, कांटेक्ट कार्ड्स, लोकेशन, फली, कोटेड मैसेज या फिर स्टेटस रिप्लाई जैसे हर मैसेज को डिलीट कर सकते हैं।

7 मिनट का है समय

7 मिनट का है समय

सबसे जरुरी ध्यान में रखने वाली बात है कि यदि आप किसी मैसेज को डिलीट करना चाहते हैं तो आपको यह मैसेज भेजने के 7 मिनट के अंदर ही करना होगा। यदि आप यह सीमा पार कर जाएं, तब आप मैसेज को डिलीट नहीं कर पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now delete unintended messages on whatsapp with delete for everyone feature. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X