Home
Apps

Instagram पर ऑनलाइन होते हुए भी दिखेंगे ऑफलाइन; ट्राई करें ये कमाल की ट्रिक

मेटा का इंस्टाग्राम लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई कमाल के फीचर्स है, जिसको यूज करके हम अपना सोशल मीडिया एक्सपीरियंस और बेहतर बना सकते हैं। ऐसा ही एक फीचर है, जो आपको ऑनलाइन हो तो हुए भी ऑफलाइन दिखाएगा। मान लिजिए, आप Instagram सिर्फ कुछ reels देखने के लिए खोलते हैं, लेकिन जैसे ही ऑनलाइन आते हैं, कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार मैसेज कर बैठता है कि तुम तो अभी एक्टिव थे, रिप्लाई क्यों नहीं किया?

यह छोटी सी जानकारी कि आप आखिरी बार कब ऑनलाइन कब थे या अभी Online हैं, आपकी प्राइवेसी पर बड़ा असर डाल सकती है। इसी को समझते हुए Instagram ने अपने यूजर्स को एक बेहद जरूरी फीचर दिया है।। हम 'Show Activity Status' की बात कर रहे है, जिसको ऑन या ऑफ करने का ऑप्शन आपके पास होता है।

कमाल की है Instagram की ये ट्रिक

एक्टिविटी स्टेटस

इस स्टोरी में हम जानेंगे कि Instagram पर अपनी ऑनलाइन एक्टिविटी कैसे छुपाएं, और इससे आपकी डिजिटल लाइफ कितनी शांत और बेहतर बन सकती है। Instagram पर जब आप डायरेक्ट मैसेज सेक्शन में जाते हैं, तो वहां दो बातें खास दिखाई देती हैं।

पहला ग्रीन डॉट है, जो बताता है कि यूजर इस वक्त Instagram पर एक्टिव है। जबकि दूसरा बटन Last Active Time बताता है कि यूजर कितनी देर पहले ऑनलाइन था। यह फीचर देखने में तो छोटा लगता है, लेकिन कभी-कभी यही जानकारी अनचाहे दबाव का कारण बनती है।

ये फीचर तब काम आता है, जब कभी-कभी आप सिर्फ बिना किसी से बातचीत किए ब्राउज करना चाहते हैं। आप किसी जरूरी काम में व्यस्त हैं और किसी को जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। आप नहीं चाहते कि लोग आपकी 'उपलब्धता' के आधार पर आपकी प्राथमिकताएं तय करें। ऐसे में आपकी एक्टिविटी स्टेटस छुपाना ही सबसे अच्छा तरीका होता है।

कैसे करें एक्टिव?

अब बात करते हैं उस आसान प्रक्रिया की जिससे आप अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ प्रोसेस फॉलो करना होगा। जब आप किसी का एक्टिव स्टेटस नहीं देखना चाहते, तो बदले में वो भी आपका एक्टिव स्टेटस नहीं देख पाएगा।

  • सबसे पहले Instagram ऐप खोलें।
  • अब नीचे दाईं ओर बने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
  • इसके बाद ऊपरी दाएं कोने पर बने तीन लाइनों (☰) पर टैप करें।
  • मेनू में 'Messages and story replies' सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको Show Activity Status विकल्प मिलेगा।
  • इस पर टैप करें और जो टॉगल स्विच दिख रहा है, उसे 'Off' कर दें।
  • बस! अब कोई नहीं जान पाएगा कि आप कब ऑनलाइन थे।
 
Best Mobiles in India

English summary
You will appear offline even if you are online on Instagram; Try this amazing trick
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X