WhatsApp का मास्टरप्लान: दूसरे ऐप्स पर शेयर कर सकेंगे स्टोरी!, कनेक्टिविटी होगी आसान
इंस्टिंट मैसेज ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए इस साल कई सारे फीचर्स को पेश किया है। लेकिन अभी भी इसमें नए फीचर्स आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जी हां, कंपनी अपने इस ऐप में एक ही जगह पर सारी सुविधाएं देने के लिए लगातार बदलाव कर रही है।
अब कंपनी एक और फीचर लाने की प्लानिंग कर रही है, जिसकी मदद से आप WhatsApp से दूसरे ऐप्स पर मैसेज भेज सकेंगे। फिलहाल इस फीचर की बीटा टेस्टिंग की जा रही है, लेकिन जल्द ही ये हम सब के बीच उपलब्ध होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

WhatsApp का नया फीचर
Webetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.24.25.20 में देखा गया है। रिपोर्ट से यह पता चलता है कि व्हाट्सऐप का नया इंटरफेस दूसरे Meta एप्लिकेशन जैसे Instagram और Facebook पर कंटेंट शेयर करने के लिए ऑप्शन देगा। इस ऑप्शन की मदद से यूजर दूसरे ऐप्स पर आसानी से स्टोरी क्रिएट कर सकेंगे।
लेकिन इसके लिए चैट या ग्रुप में रिसीव हुए फोटो और वीडियो को मैन्युअली डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी। किसी मैसेज, फोटो, वीडियो या जीआईएफ को सिलेक्ट करने पर यूजर्स को इन्हें इंस्टाग्राम और फेसबुक स्टोरी पर तुरंत पोस्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। देखा जाए तो यूजर्स इंस्टाग्राम से अभी फेसबुक पर डायरेक्ट स्टोरी शेयर करते हैं। अब WhatsApp की प्लानिंग भी कुछ इस तरह से नजर आ रही है।
दूसरे ऐप्स पर कंटेंट शेयर करने का मिलेगा ऑप्शन
जानकारी के मुताबिक, WhatsApp X और स्नैपचैट के लिए कंटेंट फॉरवर्डिंग सपोर्ट लाने की प्लानिंग कर रहा है। नए इंटरफेस में More का भी ऑप्शन देगा। इस ऑप्शन की मदद से यूजर्स डायरेक्ट इंटीग्रेशन वाले ऐप के अलावा दूसरे ऐप्स पर भी व्हाट्सऐप कंटेंट शेयर कर सकेंगे। इस फीचर की अभी टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा।
WhatsApp के हाल ही में आए नए फीचर्स
कंपनी ने हाल ही में व्हाट्सऐप में Voice Message Transcripts फीचर भी जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स किसी भी ऑडियो नोट को टेक्स्ट में परिवर्तित कर सकते हैं। साथ ही, कंपनी ने यूजर्स के लिए Draft Message नाम की एक नई सर्विस भी पेश की है। ये फीचर यूजर्स को ड्राफ्ट में पड़े मैसेज को पूरा करने की याद दिलाएगा।
वहीं, WhatsApp Custom Chat Lists फीचर भी पेश किया है, जो कि यूजर्स को चैट फिल्टर करने में मदद करेगा। इस फीचर की मदद से आप ऐप में एक कस्टम लिस्ट तैयार कर सकेंगे और लिस्ट को अपनी मर्जी के अनुसार नाम भी दे सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








