YouTube लेकर आ रहा है कमाल का फीचर, AI की मदद से जनरेट कर सकेंगे सॉन्ग
दुनिया का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए नए अपडेट्स लेकर आ रहा है। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि YouTube एक नए फीचर पर काम कर रहा है और इसके लिए कंपनी एक पार्टनरशिप पर भी काम कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, YouTube इस साल के अंत तक AI से गाना बनाने का फीचर लेकर आने वाला है। बता दें कि पिछले साल कंपनी ने Dream Track नाम का एक फीचर लॉन्च किया था, जो कि शॉर्ट के लिए एक AI सॉन्ग जेनरेट है।

लेकिन इस फीचर को कंपनी ने अभी तक आम लोगों के लिए लॉन्च नहीं किया है। अब सामने आई नई रिपोर्ट में कहा गया है कि YouTube एक नए AI टूल पर काम कर रही है, जिससे गाने बनाए जा सकेंगे।
AI टूल की मदद से बना सकेंगे गाना
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी अपने इस प्रोजेक्ट के लिए 3 नई कंपनियों से बात कर रही है, जिनमें Sony, Warner और Universal के नाम शामिल हैं। इनके साथ पार्टनरशिप कॉपीराइट अधिकारों के लिए की जा रही है।
इस डील के पूरे होने के बाद ही इस नए फीचर से यूजर्स को किसी गाने की तरह नया गाना बनाने में मदद मिलेगी और ऐसा AI की मदद से संभंव हो सकेगा। वैसे किसी भी गाने को कॉपी करने पर कॉपीराइट लग जाता है, लेकिन इस फीचर में कॉपीराइट के मुद्दे को खत्म करने की कोशिश की जाएगी।
वहीं YouTube का कहना है कि वह कॉपीराइट के लिए एक बार में ही पेमेंट करना चाहता है। वह अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म Spotify और Apple Play की तरह रॉयल्टी फी नहीं देना चाहता है। अब देखना यह होगा कि कंपनी कब तक इस फीचर को लॉन्च करती है।
और भी कई फीचर्स पर काम कर रहा है YouTube
YouTube अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'Sleep' नाम का फीचर भी लेकर आ रहा है। इस फीचर की सुविधा डेस्कटॉप और टीवी पर पहले से ही दी जा रही है। लेकिन अब ये एंड्रॉयड यूजर्स को भी अपनी सर्विस देगा।


Click it and Unblock the Notifications








