Home
Apps

YouTube लाया दो यूजर वाला Premium प्लान; कम कीमत में मिलेगा ज्यादा का फायदा

YouTube New Premium Plan: YouTube दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला फेमस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लान है, जो अपने यूजर को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार काम करता रहता है। इसी सिलसिले में कंपनी ने YouTube प्रीमियम को लॉन्च किया था, जिसे कंपनी लगातार नए प्लान के साथ अपग्रेड करती रहती है। बता दें कि हाल ही में अमेरिका में YouTube ने अपने 'प्रीमियम लाइट' प्लान की शुरुआत की थी।

अब कंपनी एक और नया सब्सक्रिप्शन मॉडल लेकर आई है, जिसे 'YouTube प्रीमियम दो-यूजर प्लान' कहा जा रहा है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो दो लोगों के लिए प्लान की तलाश कर रहे हैं, जैसे कपल्स, रूममेट्स या दो दोस्त। आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं।

YouTube Premium ने भारत में लॉन्च किया सस्ता प्लान

YouTube प्रीमियम दो-यूजर सब्सक्रिप्शन

कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए एक प्लान पेश किया है, जो दो लोगों को एक ही प्रीमियम सब्सक्रिप्शन शेयर करने की सुविधा देता है। सबसे खास बात यह है कि यह प्लान बहुत किफायती है।

बता दें कि YouTube का फैमिली प्लान 299 रुपये प्रति माह की कीमत पर आता है, वहीं यह नया दो-यूजर प्लान केवल 219 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है।

हालांकि YouTube ने इसे 'पायलट प्रोग्राम' की तरह पेश किया है और भारत के साथ-साथ फ्रांस, ताइवान और हांगकांग में भी लॉन्च किया गया है। यह प्लान YouTube की वेबसाइट पर लाइव है और कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

प्लान में क्या कुछ खास?

इस नए प्लान में आपको YouTube प्रीमियम के सभी लाभ मिलते हैं, जिसमें आपको ऐड-फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है।
इसके अलावा इसमें आपको वीडियो बैकग्राउंड में चलाने की सुविधा भी मिलती है। कंपनी इस प्लान के साथ ऑफलाइन डाउनलोड की सुविधा भी देती है।

किन यूजर्स के लिए खास YouTube प्रीमियम

यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो दो अलग-अलग YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ले रहे हैं। जहां दो इंडिविजुअल प्लान की कुल लागत 298 रुपये पड़ती है, वहीं यह नया प्लान 219 रुपये में वही सुविधाएं देता है, जिससे 79 रुपये की बचत होती है।

हालांकि इसके लिए कुछ खास शर्तें हैं, जिसके तहत यूजर्स को Google फैमिली ग्रुप का हिस्सा बनना जरूरी है। इसके लिए मेन यूजर की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए और अन्य मेंबर्स की उम्र कम से कम 13 वर्ष होनी चाहिए।

दोनों यूजर्स एक ही घर में रहने चाहिए। यदि कोई व्यक्ति पिछले 12 महीनों में किसी अन्य फैमिली ग्रुप में था या किसी और ग्रुप से जुड़ा हुआ है, तो वह इस प्लान का हिस्सा नहीं बन सकता है।

फैमिली मैनेजर ही प्लान का भुगतान करता है और समूह में मेंबर्स को जोड़ने या हटाने का अधिकार उसी के पास होता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
YouTube Premium brings introduces two-person membership plan in India price specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X