YouTube Premium Family सब्सक्राइबर्स के लिए बुरी खबर! अगर न मानी ये बात तो नहीं मिलेगा एक्सेस
YouTube Premium Family Subscription: भारत में YouTube सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। लाखों लोग YouTube Premium का इस्तेमाल करते हैं ताकि उन्हें ऐड फ्री एक्सपीरियंस और बैकग्राउंड म्यूजिक जैसी सुविधाएं मिल सकें।
खासतौर पर YouTube Premium Family Subscription, जो ₹299 प्रति माह में पांच लोगों तक को जोड़ने की सुविधा देता है, ने यूजर्स के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। अब YouTube इस मॉडल में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जो कई लोगों की जेब पर असर डाल सकता है। यहां हम इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

माननी होगी ये कंडीशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, YouTube ने उन अकाउंट्स को फ्लैग करना शुरू कर दिया है जिनमें फैमिली मेंबर्स असल में एक ही पते पर नहीं रहते। कई यूजर्स को पहले ही ईमेल मिला है जिसमें चेतावनी दी गई है कि 'Your YouTube Premium family membership will be paused'। इसका मतलब है कि अगर अगले 14 दिनों में एड्रेस मैच नहीं हुआ, तो आपके अकाउंट से प्रीमियम फीचर्स हटा दिए जाएंगे।
इस बदलाव से साफ है कि अब सिर्फ दोस्तों, कजिन्स या सहकर्मियों को ग्रुप में जोड़कर 299 रुपये का मज़ा पांच लोगों में बांटने का खेल खत्म हो जाएगा।
क्यों चुना Netflix वाला रास्ता?
यह कदम सुनने में नया लग सकता है, लेकिन असल में इसकी कहानी Netflix जैसी है। Netflix ने भी कुछ समय पहले पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाई थी। उस समय लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी ज़ाहिर की थी, लेकिन नतीजा यह निकला कि Netflix के सब्सक्राइबर्स की संख्या में भारी इजाफा हुआ।
YouTube के लिए भी यह पॉलिसी रैवेन्यू बढ़ाने का जरिया बन सकती है। आखिरकार, कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग खुद का सब्सक्रिप्शन लें, बजाय इसके कि पांच अलग-अलग पते के लोग मिलकर एक फैमिली प्लान का फायदा उठाएं।
भारत में असर ज्यादा क्यों?
भारत YouTube के लिए सबसे बड़ा बाज़ार है। यहां लोग औसतन रोज़ाना घंटों तक वीडियो देखते हैं और म्यूजिक स्ट्रीमिंग का बड़ा हिस्सा भी YouTube Music के जरिए ही होता है। ऐसे में Premium का जरूरी है।
₹299 में पांच लोगों का एड-फ्री एक्सपीरियंस अब तक लोगों को बेहद किफायती लगता था। लेकिन जब हर यूज़र को अलग-अलग प्लान लेना होगा, तो खर्च बढ़ना तय है। फिर भी, भारत में Premium का मासिक खर्च ₹149 से भी कम है, जो कई यूजर्स के लिए 'affordable luxury' बन सकता है।
क्या होगा आगे?
शुरुआत में इस बदलाव से विरोध और नाराजगी देखने को मिलेगी। लोग इसे जेब पर बोझ मानेंगे। लेकिन अगर Netflix का अनुभव देखें, तो धीरे-धीरे लोग बदलाव को स्वीकार करेंगे और व्यक्तिगत सब्सक्रिप्शन लेना शुरू करेंगे।
लंबी अवधि में यह कदम YouTube को ही फायदा पहुंचाएगा। कंपनी को न सिर्फ ज्यादा राजस्व मिलेगा, बल्कि यह सुनिश्चित भी होगा कि प्रीमियम सुविधाएं सिर्फ उन तक सीमित रहें जो सही मायने में इसका उपयोग करना चाहते हैं।
भारत पर क्या होगा असर
इस बदलाव से YouTube का फायदा तय है। भारत जैसे बड़े और तेजी से बढ़ते डिजिटल बाजार में यह कदम Premium सब्सक्रिप्शन को और मजबूती देगा। जहां पहले लोग 'फैमिली शेयरिंग' को एक जुगाड़ समझते थे, अब वहां व्यक्तिगत सब्सक्रिप्शन लेने की आदत बन सकती है।
यानी, यह फैसला भले ही यूजर्स को थोड़े समय तक खलने वाला लगे, लेकिन लंबे समय में यह YouTube के लिए सब्सक्राइबर बेस बढ़ाने का मास्टरस्ट्रोक साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications








