Home
Apps

यूट्यूब पर होना चाहते है फेमस और कमाना चाहते हैं पैसे; तो भूल कर न करें 5 बड़ी गलतियां वरना डूब जाएगा चैनल

भारत में आज यूट्यूब सिर्फ एक इंटरटेंनमेंट का माध्यम नहीं रहा, बल्कि लाखों लोगों के लिए फुल-टाइम करियर का जरिया बन चुका है। व्लॉगर्स, गेमर्स, एजुकेटर्स और एंटरटेनर्स, हर कोई यूट्यूब का इस्तेमाल कर रहा है ताकि वो एक वफादार ऑडियंस बना सके। लेकिन इस दौड़ में हर किसी को सफलता नहीं मिलती, क्योंकि कई भारतीय यूट्यूबर्स कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो उनके चैनल की ग्रोथ को धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं।

अगर आप वाकई में एक असली और लॉयल सब्सक्राइबर बेस बनाना चाहते हैं और यूट्यूब से पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको इन पांच गलतियों से बचने की जरूरत है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

यूट्यूब से कैसे कमा सकते है पैसे, काम आएगी ये टिप्स

क्लिकबेट थंबनेल और मिसलीडिंग टाइटल से बचें

बहुत से यूट्यूबर्स शुरुआत में थंबनेल को चमकदार और टाइटल को सनसनीखेज बनाते हैं ताकि ज्यादा क्लिक मिल सकें। पर ये रणनीति सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही काम करती है।

जब कोई ऑडियंस वीडियो पर क्लिक करता है और कंटेंट वैसा नहीं निकलता जैसा उसने टाइटल या थंबनेल में देखा था, तो वो तुरंत वीडियो छोड़ देता है। इससे आपकी watch time घटती है और यूट्यूब का एल्गोरिदम आपको नीचे रैंक करता है।

आज का भारतीय ऑडियंस समझदार है और नकली वादों को जल्दी पहचान लेता है। ऐसे में लंबे समय की ग्रोथ के लिए ईमानदारी ही सबसे जरूरी है।

वायरल कंटेंट को कॉपी-पेस्ट नहीं करें

कई नए यूट्यूबर्स दूसरों के वायरल रील्स या वीडियो को कट-पेस्ट करके अपने चैनल पर अपलोड कर देते हैं। उन्हें लगता है कि इससे व्यूज मिलेंगे।

लेकिन यूट्यूब की कॉपीराइट पॉलिसी बेहद सख्त है। अगर आपने बिना अनुमति किसी और का कंटेंट इस्तेमाल किया, तो आपका चैनल स्ट्राइक झेल सकता है या स्थायी रूप से बंद भी हो सकता है।

अगर आप किसी ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करना चाहते हैं, तो उसमें अपना यूनिक एंगल डालें। आप चाहें तो यूट्यूब का 'Remix' या 'Shorts' फीचर जिम्मेदारी से उपयोग कर सकते हैं, जिससे ओरिजिनलिटी भी बनी रहेगी और प्लेटफॉर्म की गाइडलाइंस भी फॉलो होंगी।

कम्युनिटी गाइडलाइंस और मोनेटाइजेशन नियम

भारत में भाषा, संस्कृति और विचारों की विविधता बहुत ज्यादा है। यूट्यूब भी चाहता है कि आप ऐसी कंटेंट बनाएं जो सबको सम्मान दे और कम्युनिटी गाइडलाइंस के अनुसार हो।

अगर आप गलती से भी ऐसा कंटेंट डालते हैं जिसमें हेट स्पीच, फेक हेल्थ इंफॉर्मेशन, वायलेंस या एडल्ट टोन है, तो यूट्यूब बिना चेतावनी के demonetize या remove कर सकता है।

अगर आप YouTube Partner Program (YPP) में शामिल होना चाहते हैं तो पहले प्लेटफॉर्म की सभी नियमों को ध्यान से पढ़ें और उन्हें फॉलो करें।

लाइक और सब्सक्राइब' के लिए न दें जोर

'प्लीज़ लाइक करें, सब्सक्राइब करें, बेल आइकन दबाएं' ये लाइन हर यूट्यूबर बोलता है। लेकिन अगर आप इसे बार-बार दोहराते हैं और वो भी जबरदस्ती के लहजे में, तो दर्शकों को ये असहज लगता है। भारतीय दर्शक अब सिर्फ कहने से सब्सक्राइब नहीं करते, वो वैल्यू देखकर जुड़ते हैं।

इसलिए अपने कंटेंट को इतना काम का और दिलचस्प बनाएं कि लोग खुद ही लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें। आप वीडियो के अंत में एक सॉफ्ट रिमाइंडर जरूर दे सकते हैं, लेकिन जबरदस्ती न करें।

अनियमित और घटिया क्वालिटी वाले वीडियो न डालें

अगर आप महीने में एक बार बिना किसी तय समय के वीडियो डालते हैं, या आपकी वीडियो की ऑडियो खराब, लाइटिंग कमजोर, या एडिटिंग कच्ची है, तो दर्शक दोबारा नहीं आएंगे। यूट्यूब का एल्गोरिदम उन चैनलों को तरजीह देता है जो नियमित रूप से ओरिजिनल कंटेंट डालते हैं।

अगर आपके पास महंगे कैमरे नहीं हैं, तो कोई बात नहीं , मोबाइल कैमरा, बेसिक माइक, और नेचुरल लाइट का सही इस्तेमाल करके भी आप बेहतरीन वीडियो बना सकते हैं। कंटेंट की क्वालिटी और कंसिस्टेंसी यही ग्रोथ की असली कुंजी है।

यूट्यूब पर सफलता सिर्फ वायरल होने से नहीं मिलती, बल्कि भरोसा और ईमानदारी से पाई जाती है। यदि आप खुद को एक गंभीर यूट्यूबर मानते हैं तो आपको यूट्यूब की नीतियों के साथ-साथ अपनी ऑडियंस की भावनाओं को भी समझना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
youtube se paise kaise kamaye follow this tips to earn money
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X