Home
Apps

YouTube यूजर्स ध्यान दें, यह पॉपुलर फीचर अगले महीने से हो रहा बंद, यहां जानें सभी डिटेल

YouTube यूजर्स ध्यान दें, यह पॉपुलर फीचर अगले महीने से हो रहा बंद

अगर आप भी यूट्यूब (YouTube) पर ब्लॉग बनाने को शौकीन हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। यूट्यूब जल्द ही YouTube Stories फीचर को बंद करने जा रहा है। जिसके बाद यूट्यूब क्रिएटर्स को यह ऑप्शन YouTube पर नहीं मिलेगा। इसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी है। यूट्यूब ने इस फेमस फीचर को बंद किए जाने की जानकारी साझा करते हुए, बताया कि, जो भी स्‍टोरीज 26 जून से पहले से लाइव हैं, वे भी शेयर की गई तारीख के 7 दिनों के बाद समाप्त हो जाएंगी । तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

YouTube Stories फीचर हो रहा बंद

दरअसल YouTube शॉर्ट्स और लाइव आदि पर अपना फोकस करना चाहती है। YouTube Stories फीचर को लेकर कंपनी का कहना है कि, कई खास विशेषताओं को प्राथमिकता देने के लिए इस फीचर को बंद करने का फैसला किया गया है। YouTube का मानना है कि, स्टोरीज की तुलना में शॉर्ट ऑन एवरेज से कई गुना ज्यादा सब्सक्राइबर होते हैं। यूट्यूब ने अपने कंटेंट क्रिएटर्स को कहा है कि, वे कम्‍युनिटी पोस्‍ट और यूट्यूब शॉर्ट्स पर अपना फोकस बनाए। Youtube का कहना है कि, पोस्ट और स्टोरीज दोनों को यूज करने वाले क्रिएटर्स में स्टोरीज के मुकाबले औसत ड्राइव पर कई गुना अधिक कमेंट्स और लाइक्स हैं। यह फीचर YouTube निर्माताओं के लिए मौजूद है । इसमें एडिटिंग टूल और 24 घंटों के बाद डिलीट होने वाले पोस्ट शामिल हैं। इस फीचर के अंतर्गत क्रिएटर्स फिल्टर, स्टिकर , पोल, क्विज के साथ ही नए इंगेजमेंट फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूट्यूब ने साल की शुरुआत में ही इस बात का खुलासा किया था कि, वह शॉर्ट्स वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स के साथ विज्ञापन से हुई कमाई को शेयर कर रहा है। यूट्यूब टोटल कमाई में से 55 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रखेगा और 45 प्रतिशत हिस्‍सा क्रिएटर को बांटा जाएगा। जिसे 1 फरवरी से शुरू कर दिया गया है।

YouTube Stories फीचर की 2018 में हुई थी शुरूआत

YouTube ने पहली बार 2018 में स्टोरीज फीचर को लॉन्च किया था। उस समय कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 10,000 से अधिक यूजर्स के साथ इस फीचर की शुरुआत की थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
YouTube is going to shut down the YouTube Stories feature soon. After which YouTube creators will not get this option on YouTube. This information has been given by the company itself. Sharing the information about the closure of this famous feature, YouTube said that all the stories which are already live before June 26, will also expire after 7 days from the date of sharing.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X