Zomato एवरीडे ऐप हुआ लॉन्च, अब आप अपने घर से भेज सकेंगे दूसरों को खाना

Zomato एक ऐसा फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म है जहां से हम कभी भी कुछ भी ऑडर कर सकते हैं। जोमैटो अपने कस्टमर को कई तरह के ऑफर पेश करता रहता है। जी हॉ अब आप सभी के लिए Zomato कुछ अलग पेश करने जा रहा है।
Online फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने बुधवार को बताया कि वह घरेलू शेफ द्वारा तैयार फ्रेस घरेलू खाना किफायती दामों पर लोगों को अब डिलीवर करेगा। Zomato एवरीडे नाम की नई सर्विस को मौजूदा समय में केवल गुरुग्राम के कुछ चुनिंदा एरिया में उपलब्ध करा रहा है, जिसमें आपको फ्रेस खाना केवल 89 रुपये में मिल जाएगा।
कस्टमर को सस्ती कीमतों के साथ घर का बना हुआ मिलेगा खाना
अपने Q3 FY23 रिजल्ट में, Zomato ने कहा था कि वह Zomato तत्काल सर्विस को फिर से तैयार करने पर काम कर रहा था ताकि अपने कस्टमर को सस्ती कीमतों पर घर के पके हुए भोजन की पेशकश पर ध्यान केंद्रित कर सके (जिसे Zomato Everyday कहा जाएगा)। Zomato ऐप पर एवरीडे सेक्शन साफ तरीके से अंकित है। कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह इस सर्विस का विस्तार करने की योजना बना रही है या नहीं।

जोमैटो के सीईओ ने दी जानकारी
जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि अपने दरवाजे पर डिलीवर किए जाने वाले किफायती घरेलू भोजन के आराम का अनुभव करें। वास्तविक घरेलू रसोइयों द्वारा डिजाइन किए गए मेनू के साथ, हम आशा करते हैं कि यह आपको अपने घर की थोड़ी सी याद दिलाएगा।
कंपनी ने कहा, "बस मेनू ब्राउज़ करें, अपने भोजन को कस्टमाइज करें, और गर्म और स्वादिष्ट भोजन मिनटों में आपके दरवाजे पर पहुंचा दिया जाए।" Zomato के मुताबिक, भारत जैसे बाजार में यह एक बड़ा अवसर है।
जोमैटो गोल्ड क्या है
कंपनी ने जनवरी में जोमैटो गोल्ड नाम से एक नया सदस्यता कार्यक्रम शुरू किया। Zomato Gold का मुख्य आकर्षण 'ऑन टाइम गारंटी' फीचर है। गोल्ड मेंबर्स को पीक ऑवर्स के दौरान ज्यादा रेस्त्रां तक प्राथमिकता पहुंच मिलती है और डिलीवरी और डाइनिंग आउट दोनों पर कई रेस्त्रां से ऑफर मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications







