Home
Apps

BookMyShow को टक्कर देने के लिए Zomato ला रहा नया ऐप, मूवी टिकट से लेकर मिलेगी शापिंग की सुविधा

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato अपने बिजनेस को बढ़ाने की प्लानिंग बना रहा है। ऐसे में कंपनी जल्द ही एक ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम 'District' ऐप है। नए ऐप को मार्केट में पेश करने की जानकारी खुद कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने दी है।

इस बात की जानकारी दीपिंदर गोयल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर दी है, जिसमें कैप्शन 'Coming Soon' लिखा है।

BookMyShow को टक्कर देने के लिए Zomato ला रहा नया ऐप

District ऐप के बारे में जानें

Zomato इस ऐप के माध्यम से यूजर को मूवी टिकट और शॉपिंग आदि की सुविधा देगा। कंपनी के सीईओ का कहना है कि वह ऐप के जरिए लाइफस्टाइल सेगमेंट में उतरने की प्लानिंग कर रही है। इस ऐप में यूजर शॉपिंग के साथ कई दूसरी सर्विस का भी लाभ लें सकेंगे। इस ऐप में डाइनिंग, मूवी टिकट बुकिंग, इवेंट बुकिंग आदि सर्विस शामिल हैं।

District ऐप को लेकर दीपिंदर गोयल ने शेयरहोल्डर्स को लिखे लेटर में कहा है कि डाइनिंग आउट, स्पोर्ट्स टिकटिंग, लाइव परफॉर्मेंस, शॉपिंग, स्टेकेशन जैसी सर्विस को एक ही प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट कर दिया जाएगा। अभी तक यूजर्स को डाइनिंग की सुविधा जौमेटो ऐप पर मिल रही थी। लेकिन इस ऐप के आने के बाद यह सर्विस Zomato से हटकर District ऐप पर शिफ्ट हो जाएगी।

कब होगा District ऐप लॉन्च

District ऐप अभी लॉन्च नहीं किया गया है और ना ही इसके लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी पेश की गई है। लेकिन X पर की गई पोस्ट से इसके जल्द मार्केट में पेश होने की उम्मीद है। साथ ही कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि वह अपने बिजनेस को आगे ले जाने के लिए लाइफस्टाइल सेगमेंट में कदम रखने वाली है।

BookMyShow से होगा मुकाबला

ऐसा माना जा रहा है कि District ऐप का मुकाबला BookMyShow से जैसे ऐप से होगा, जिसे ये कड़ी टक्कर दे सकता है। वर्तमान में मूवी टिकट बुक करने या फिर स्टेकेशन के लिए कई यूजर्स BookMyShow ऐप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसके आने के बाद BookMyShow को चुनौती मिलने की संभावना है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X