Zoom ने किया एक दिलचस्प और बढ़िया फीचर रोल आउट

Zoom Human Avatars: Zoom एक ऐसी ऐप है जिसका इस्तेमाल ऑफिस के कामों, मीटिंग को करने के लिए लॉकडाउन के समय में सबसे ज्यादा किया गया था और आज भी हो रहा है।
Zoom मीटिंग को बना सकते है और भी मजेदार
और अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जूम ने अपने मीटिंग ऐप में नए मानव अवतारों का ऐलान किया है, जी हां वही अवतार जो अभी तक सिर्फ WhatsApp, Instagram और Snapchat पर देखे जा सकते थे। अब Zoom पर भी आप कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान खुद के कार्टून वाले वर्जन को पेश कर सकते है। मीटिंग्स को अधिक बढ़िया और मजेदार बनाने के लिए कंपनी ने अपने फिल्टर के बॉक्स में नए अवतार जोड़े हैं।
क्या है मीटिंग टेम्प्लेट?
मीटिंग टेम्प्लेट्स से कई प्रकार की मीटिंग्स के लिए सेटिंग्स चेंज करना आसान हो जाएगा। यूजर्स कस्टम मीटिंग टेम्प्लेट बना सकते हैं और सेव कर सकते हैं, उनमें से चुन सकते हैं। रिकॉर्डिंग और कैप्शन जैसी सुविधाओं के साथ बड़ी मीटिंग के लिए मीटिंग टेम्प्लेट, कॉर्पोरेट मीटिंग के लिए सेमिनार और पोल और क्विज़ सुविधाओं के साथ K-12 हैं।
यह सुविधा अभी सभी ज़ूम यूजर्स के लिए बीटा में उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि जैसे ही वे बीटा में आगे बढ़ेंगे, वे आपके मानव अवतार बनाते समय अतिरिक्त चेहरे की विशेषताओं, हेयर स्टाइल और अधिक विकल्पों पर ध्यान देंगे और इसको आगे अपडेट करेंगे। इस बीच, जूम ने मीटिंग टेम्प्लेट, थ्रेडेड मैसेज और इन-मीटिंग चैट अनुभव और अन्य सुविधाओं में मीटिंग में Q&Aकी भी घोषणा की। यूजर्स अपने जूम अकाउंट के लिए अभी अवतारों को लें सकते हैं। इन अवतारों का उपयोग मीटिंग के दौरान किया जा सकता है। साथ ही आपको बता दें अवतार यूजर्स के चेहरे के भावों की नकल करेंगे।
थ्रेड मैसेज और रिएक्शन
चैट अनुभव को बढ़ाने के लिए इन-मीटिंग चैट के लिए थ्रेड मैसेज और रिएक्शन भी पेश की जा रही हैं। यह फीचर लोगों को मैसेज थ्रेड्स बनाने और साथ ही इमोजी रिएक्शन देने की अनुमति देगा।


Click it and Unblock the Notifications








