Eid 2026 को बनाएं और खास; Google Gemini से बनाएं शानदार AI इमेज, जानिए बेस्ट प्रॉम्प्ट्स
ईद का त्योहार खुशियों, अपनापन और नए अंदाज़ में जश्न मनाने का मौका लेकर आता है। इस बार आप अपनी ईद सेलिब्रेशन को और भी खास बना सकते हैं AI की मदद से। गूगल का AI टूल Google Gemini यूजर्स को शानदार और दिल छू लेने वाली तस्वीरें बनाने का मौका दे रहा है।
सही प्रॉम्प्ट डालकर आप मिनटों में ऐसी इमेज बना सकते हैं जो सोशल मीडिया पोस्ट, स्टेटस या डिजिटल ग्रीटिंग कार्ड के लिए बिल्कुल परफेक्ट हों। अगर आप भी इस ईद कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो यहां दिए गए कुछ बेहतरीन AI इमेज प्रॉम्प्ट्स आपकी मदद कर सकते हैं।

चांद के साथ ईद का जश्न
ईद की शुरुआत चांद के दीदार से होती है। आप ऐसा प्रॉम्प्ट इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें शांत मस्जिद के ऊपर चमकता हुआ अर्धचंद्र हो, आसमान में सुनहरी लालटेन लटक रही हों और लोग पारंपरिक कपड़ों में जश्न मनाते दिखें। सिनेमैटिक नाइट सीन और गर्म रोशनी वाली ऐसी इमेज ईद की भावना को खूबसूरती से दिखाती है।
Prompt: A glowing crescent moon over a peaceful mosque, soft golden lantern lights hanging in the sky, people in traditional attire celebrating Eid, warm ambient lighting, ultra-realistic, 4K, cinematic night scene
शानदार मस्जिद का नजारा
अगर आप भव्यता और आध्यात्मिकता दिखाना चाहते हैं, तो एक शानदार इस्लामिक आर्किटेक्चर वाली मस्जिद की इमेज बना सकते हैं। सुनहरी लाइटिंग, तारों भरा आसमान और डिटेल्ड डिजाइन वाली तस्वीरें डिजिटल ग्रीटिंग के लिए बेहतरीन रहती हैं। यह प्रॉम्प्ट ईद की रौनक और धार्मिक महत्व दोनों को दर्शाता है।
Prompt- A majestic mosque with intricate Islamic architecture, illuminated with golden lights during Eid night, star-filled sky, elegant decorations, highly detailed, photorealistic, 8K resolution.
रोशनी से सजी ईद की गलियां
रंग-बिरंगी लालटेन से सजी भीड़भाड़ वाली सड़क का सीन भी काफी आकर्षक लगता है। पारंपरिक कपड़ों में लोग, चमकती रोशनी और गीली सड़क पर पड़ता लाइट का रिफ्लेक्शन, यह सब मिलकर एक सिनेमैटिक और फेस्टिव माहौल तैयार करता है। सोशल मीडिया पोस्ट के लिए यह स्टाइल काफी ट्रेंड में है।
Prompt- A vibrant street filled with colorful Eid lanterns (fanous), bustling crowd in traditional outfits, glowing lights reflecting on wet streets, festive atmosphere, cinematic, ultra-detailed
परिवार के साथ खुशियां
ईद का असली मज़ा परिवार के साथ बिताए गए पलों में होता है। आप ऐसा प्रॉम्प्ट दे सकते हैं जिसमें परिवार के सदस्य गिफ्ट एक्सचेंज करते हुए या साथ बैठकर मुस्कुराते हुए दिखें। घर की सजावट में फेयरी लाइट्स और लालटेन का इस्तेमाल इमेज को और भी गर्मजोशी भरा बनाता है।
Prompt- A joyful Muslim family celebrating Eid at home, exchanging gifts, wearing traditional clothes, decorated interiors with fairy lights and lanterns, warm and cozy lighting, realistic style.
स्वाद से भरी ईद
ईद के मौके पर स्वादिष्ट पकवानों की खास जगह होती है। बिरयानी, कबाब, खजूर और शीर खुरमा से सजी शानदार टेबल का टॉप-डाउन फूड फोटोग्राफी स्टाइल में बनाया गया AI विज़ुअल बेहद आकर्षक लगता है। यह प्रॉम्प्ट फूड ब्लॉग्स और इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए परफेक्ट है।
Prompt- A luxurious Eid feast table with biryani, kebabs, sheer khurma, dates, beautifully arranged dishes, soft golden lighting, rich textures, top-down food photography style, ultra-HD.


Click it and Unblock the Notifications








