Home
Artificial intelligence

OpenAI का ChatGPT Atlas; जानिए कैसे डाउनलोड करें और किन डिवाइसेज में काम करेगा ये फीचर्स

टेक्नोलॉजी समय के साथ बहुत एडवांस होती जा रही है। ऐसे में लगातार नए फीचर्स और अपडेट यूजर्स को मिलते जा रही है। खासकर एआई के टेक वर्ल्ड में आने के बाद से टेक्नोलॉजी में काफी बदलाव हुआ है।

अगर आपका वेब ब्राउजर खुद समझे कि आप क्या खोज रहे हैं, आपकी जरूरतों को याद रखे और आपके लिए काम भी करे तो कैसा होगा? यही विजन लेकर OpenAI ने लॉन्च किया है ChatGPT Atlas, जो अब तक के पारंपरिक ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदलने की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।

OpenAI का ChatGPT Atlas कैसे करें डाउनलोड

AI अब सिर्फ चैट में नहीं, ब्राउजिंग में भी

Atlas को खास बनाता है इसका AI-Backed Browsing Engine, जो Bing या Google जैसे सर्च इंजन पर निर्भर नहीं करता। यह सीधे ChatGPT मॉडल से संचालित होता है, यानी जब आप कुछ सर्च करते हैं, तो Atlas सिर्फ लिंक नहीं देता बल्कि पूरे कॉन्टेक्स्ट में जवाब तैयार करता है।

उदाहरण के लिए, अगर आप "सर्वश्रेष्ठ लैपटॉप्स फॉर वीडियो एडिटिंग" सर्च करते हैं, तो Atlas आपको मॉडल, कीमत, और यूजर रिव्यूज सहित एक ऑटो-जनरेटेड शॉर्ट रिपोर्ट दिखा सकता है।

मिलेंगे कोई खास फीचर्स

Agent Mode: जब खुद काम करने लगे ब्राउजर

Atlas की सबसे बड़ी USP है इसका Agent Mode, जो इसे एक 'एक्टिव असिस्टेंट' बनाता है। सोचिए, अब आप खुद ऑनलाइन फॉर्म भरने या रेस्त्रां बुक करने में समय बर्बाद नहीं करेंगे, Atlas ये सब खुद कर सकता है।

आप इसे कह सकते हैं कि Book me a table for two at a rooftop restaurant this weekend और यह आपके behalf पर काम पूरा कर देगा। यह फीचर सिर्फ ब्राउज़िंग नहीं, बल्कि डिजिटल असिस्टेंस का भविष्य है।

इनलाइन एडिटिंग और पर्सनलाइज्ड वेब

OpenAI ने Atlas को इस तरह डिजाइन किया है कि यह आपकी ब्राउज़िंग हैबिट्स को याद रखे और उसी के आधार पर बेहतर अनुभव दे।
मान लीजिए आपने पिछले हफ्ते कुछ नौकरी लिस्टिंग्स देखी थीं। अब बस पूछिए Summarize all the job postings I checked last week. Atlas तुरंत उनकी समरी तैयार कर देगा।

अगर आप कोई ईमेल या डॉक्युमेंट एडिट करना चाहते हैं, तो बस उस हिस्से को सिलेक्ट करें और ChatGPT आइकन पर क्लिक करें, Atlas उसी जगह पर सुधार कर देगा। यह 'कॉपी-पेस्ट' के झंझट को खत्म करने वाला फीचर है।

सिर्फ Mac यूजर्स के लिए फीचर्स

अभी यह ब्राउज़र सिर्फ Mac प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है और पूरी तरह फ्री है। हालांकि, इसका Agent Mode फीचर सिर्फ ChatGPT के Plus, Pro और Enterprise यूजर्स को मिलेगा।

OpenAI का कहना है कि जल्द ही यह Android, iOS और Windows पर भी लॉन्च किया जाएगा। यह रणनीति बताती है कि OpenAI धीरे-धीरे अपने AI इकोसिस्टम को सभी प्लेटफॉर्म्स पर फैलाना चाहता हैऔर एक ऐसा माहौल जहां AI हर डिवाइस और हर क्लिक में मौजूद हो।

क्यों यह लॉन्च इतना अहम है

ChatGPT Atlas सिर्फ एक Chrome या Safari का विकल्प नहीं है, यह AI इंटीग्रेटेड इंटरनेट की शुरुआत है। जहां Google Chrome ने ब्राउज़िंग को तेज बनाया, वहीं Atlas उसे स्मार्ट बना रहा है। यह यूजर्स को सिर्फ वेबसाइट्स तक नहीं, बल्कि जानकारी, कंटेंट और एक्शन तक सीधे पहुंच देता है।

वहीं दूसरी ओर, यह लॉन्च Perplexity के Comet ब्राउजर को सीधी टक्कर देता है। इससे साफ है कि AI अब चैटबॉट्स से निकलकर ब्राउज़िंग की दुनिया में सेंटर स्टेज ले चुका है।

डाउनलोड कैसे करें

  • ChatGPT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • Atlas पेज से Mac के लिए ऐप डाउनलोड करें।
  • अपने ChatGPT अकाउंट से लॉगिन करें।
  • पुराना डेटा Chrome या Safari से इम्पोर्ट करें।

इंटरनेट का नया चेहरा

ChatGPT Atlas हमें एक ऐसे दौर में ले जा रहा है जहां ब्राउजर सिर्फ एक विंडो नहीं बल्कि साथी बन जाएगा। यह यूजर्स को न सिर्फ कंटेंट देगा बल्कि उनकी सोच, जरूरत और उद्देश्य के हिसाब से इंटरनेट को कस्टमाइज करेगा।

संक्षेप में कहें, तो Atlas सिर्फ 'एक नया ब्राउजर' नहीं है कि यह आने वाले AI-संचालित इंटरनेट युग की पहली झलक है।

 
Best Mobiles in India

English summary
ChatGPT Atlas AI Is Here How To Download And Use It Device Compatibility and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X