Home
Artificial intelligence

ChatGPT Group Chats का ग्लोबल रोलआउट शुरू: अब एक लिंक से जोड़ें 20 लोग और करें स्मार्ट ब्रेनस्टॉर्मिंग

OpenAI ने ChatGPT में एक बड़ा और बेहद उपयोगी फीचर Group Chats लॉन्च कर दिया है। यह फीचर अब दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, चाहे वे Free हों, Go, Plus या Pro। इसे एक ऐसे डिजिटल वर्कस्पेस की तरह समझें जहां आप अपने दोस्तों, परिवार या ऑफिस टीम के साथ मिलकर किसी भी आइडिया पर तुरंत चर्चा कर सकते हैं।

साथ ही ChatGPT खुद भी बातचीत में सही समय पर शामिल होकर मदद करता है। ट्रैवल प्लानिंग, रूम डेकोर, होम मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट प्लानिंग अब सब एक ही चैट में आसान हो जाता है।

ChatGPT Group Chats का ग्लोबल रोलआउट शुरू

कैसे शुरू करें ChatGPT Group Chat?

OpenAI ने नया फीचर intentionally इतना आसान रखा है कि कोई भी तुरंत इसे इस्तेमाल कर सके।

  • किसी भी नई या मौजूदा चैट को खोलें।
  • ऊपर दाईं तरफ दिखने वाले people icon पर टैप करें।
  • अब आप ग्रुप में सदस्यों को जोड़ सकते हैं।

अगर आप किसी पुरानी चैट में किसी को जोड़ते हैं, तो ChatGPT ऑटोमैटिकली उसका डुप्लिकेट बनाता है और उसे नए ग्रुप चैट के रूप में खोल देता है। इसका मतलब आपकी पुरानी प्राइवेट चैट पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

यूज़र चाहें तो shareable link से भी लोगों को Invite कर सकते हैं और एक ग्रुप में अधिकतम 20 सदस्य जोड़े जा सकते हैं। यह टीम प्रोजेक्ट्स, फैमिली प्लानिंग, होलीडे ट्रिप्स और छोटे ऑफिस ग्रुप्स के लिए काफी है।

प्रोफाइल और प्राइवेसी: क्या जानना जरूरी है?

जब आप पहली बार Group Chat बनाते हैं या किसी में शामिल होते हैं, तो ChatGPT आपसे एक शॉर्ट प्रोफाइल सेट करने के लिए कहेगा नाम, यूज़रनेम और फोटो। ताकि ग्रुप में सभी को पता रहे कि कौन कौन है।

ग्रुप चैट पूरी तरह ऑप्ट-इन है, आप तब तक किसी ग्रुप में शामिल नहीं होंगे जब तक आप Invite स्वीकार नहीं करते।

सबसे महत्वपूर्ण बात, आपकी ChatGPT Memory ग्रुप चैट में इस्तेमाल नहीं होती और ग्रुप चैट आपकी कोई नई Memory नहीं बनाती और इससे आपकी प्राइवेट पसंद और व्यक्तिगत जानकारी ग्रुप में शेयर नहीं होती।

कैसे काम करता है फीचर?

  • इस फीचर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि ChatGPT खुद को ग्रुप के हिसाब से एडजस्ट करता है।
  • जब लोग बातचीत कर रहे होते हैं तो वह शांत रहता है।
  • जब उसे लगता है कि उसकी जरूरत है, तो खुद से आइडिया देता है।
  • अगर आप चाहते हैं कि वह किसी मैसेज का जवाब दे, तो बस "ChatGPT" लिखकर टैग करें।

ग्रुप चैट में ChatGPT के जवाब GPT-5.1 Auto मॉडल द्वारा तैयार होते हैं। यह मॉडल यूज़र की प्लान और मैसेज के संदर्भ के हिसाब से सबसे बेहतर मॉडल चुनता है।

ध्यान देने वाली बात है कि जिस व्यक्ति को ChatGPT जवाब देता है, उसका यूज़ेज उस यूज़र के अकाउंट से डिडक्ट होता है। पूरे ग्रुप से नहीं।

Custom Instructions और स्मार्ट टीमवर्क टिप्स

OpenAI ने ग्रुप चैट को इतना फ्लेक्सिबल बनाया है कि हर ग्रुप के लिए अलग Custom Instructions सेट किए जा सकते हैं।

  • ऑफिस ग्रुप के लिए ChatGPT को formal tone में सेट कर दें।
  • वीकेंड ट्रिप ग्रुप में इसे fun और casual रखा जा सकता है।
  • टीमवर्क को आसान बनाने के लिए आप ChatGPT से ये सब काम ले सकते हैं।
  • किसी टॉपिक पर ग्रुप डिस्कशन को summarise करवाना।
  • अलग-अलग विकल्पों की comparison कराना।
  • ग्रुप में बने किसी फैसले को pin करवाना।
  • रूम डिजाइन, इवेंट प्लानिंग, खाना बनाना, बजट बनाना, सब पर तेज मदद लेना।

अगर कोई सदस्य ग्रुप छोड़ना चाहता है, तो ग्रुप के एडमिन उसे हटा सकता है। ग्रुप क्रिएटर को केवल वह खुद ही ग्रुप छोड़ सकता है, अन्य लोग उसे रिमूव नहीं कर सकते है।

अब कोलैबोरेशन हुआ और भी आसान

OpenAI का यह नया फीचर ChatGPT को सिर्फ एक चैटबॉट नहीं, बल्कि एक कोलैबोरेटिव टीम मेंबर बनाता है। चाहे ऑफिस की प्लानिंग हो, परिवार की खरीदारी लिस्ट हो या दोस्तों का ट्रिप, अब सब एक ही चैट में चर्चा करने और AI से मदद लेने का तरीका और सरल हो गया है। AI अब सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि आपके पूरे ग्रुप के साथ मिलकर काम भी करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X