दीयों से लेकर रंगोली तक, Google Gemini के ये 5 AI प्रॉम्प्ट्स बना देंगे आपकी दिवाली पोस्ट्स को वायरल
दिवाली यानी रोशनी, खुशियां और क्रिएटिविटी का त्योहार। हर साल हम अपने घरों को सजाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और सोशल मीडिया पर अपने फेस्टिव मूड को शेयर करना नहीं भूलते। लेकिन इस बार अगर आप अपनी Instagram पोस्ट, WhatsApp DP या Facebook स्टेटस को थोड़ा एक्स्ट्रा ग्लो देना चाहते हैं, तो Google Gemini का नया 'Nano Banana' AI आपके काम का परफेक्ट टूल है।
यह जनरेटिव AI टूल आपको सिर्फ कुछ शब्दों में ऐसी दिवाली इमेज बना कर देगा, जिन्हें देखकर आपके फॉलोअर्स भी कह उठेंगे "वाह, ये तो सच्ची फोटो लग रही है! यहां हम आपके लिए लाए हैं 5 बेस्ट Diwali AI Prompts, जिनसे आप अपने मूड, थीम और स्टाइल के मुताबिक शानदार विज़ुअल बना सकते हैं।

क्लासिक दिया ग्लो पोर्ट्रेट
Prompt:
Create an ultra-realistic 4K portrait of a person holding a lit clay diya in their hands, casting a warm glow on their face. Traditional Indian attire, blurred festive lights in background.
क्या खास है?
यह प्रॉम्प्ट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो दिवाली की सिंपल पर soulful वाइब दिखाना चाहते हैं। गर्म सुनहरी रोशनी चेहरे पर पड़ती है, जिससे हर फ्रेम में पवित्रता और सुकून झलकता है। यह फोटो आपके WhatsApp DP या Instagram प्रोफाइल पिक के लिए एकदम फिट है।
फैमिली सेलिब्रेशन इन ट्रेडिशनल अटायर
Prompt:
Generate an 8K cinematic image of an Indian family celebrating Diwali - wearing sarees, kurtas, and lehengas, exchanging sweets with festive home decor in the background.
क्यों ट्राय करें
अगर आपकी दिवाली फैमिली के साथ है, तो यह प्रॉम्प्ट उस warmth और togetherness को खूबसूरती से दिखाता है। इसमें मुस्कुराहटें, मिठाइयाँ और झिलमिलाती लाइटें मिलकर एक ऐसा फ्रेम बनाती हैं जो पोस्ट करने लायक ही नहीं, बल्कि यादगार भी बन जाता है।
स्पार्कलर फन एट नाइट
Prompt:
A dynamic 4K image of a person joyfully lighting a sparkler at night, with fireworks and festive lights in the background.
क्या मिलेगा:
यह प्रॉम्प्ट आपके फेस्टिव जोश और चंचलता को दिखाने के लिए बना है। जब चेहरा पटाखों की रोशनी में चमकता है और चारों तरफ आतिशबाज़ी का माहौल होता है, तो वह फोटो अपने आप में 'Diwali energy' से भरी होती है। Instagram Stories या Reels कवर के लिए यह परफेक्ट शॉट है।
इंट्रिकेट रंगोली शोकेस
Prompt:
Top-down 4K shot focusing on a colourful flower rangoli with diyas around and traditional feet nearby.
क्यों यूनिक है:
दिवाली का जिक्र हो और रंगोली की बात न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह प्रॉम्प्ट आपको एक आर्टिस्टिक और कलरफुल फ्रेम देता है - ऊपर से देखने पर रंगोली के intricate पैटर्न, आसपास जलते हुए दिए और सजावटी पैरों की झलक मिलती है। इसे Pinterest-स्टाइल पोस्ट या aesthetic feed के लिए यूज़ किया जा सकता है।
मॉडर्न फेस्टिव ग्लैमर
Prompt:
Generate a stylish 4K portrait of a person in a fusion festive outfit, standing in a modern home with subtle Diwali decor.
किसके लिए:
यह प्रॉम्प्ट उन लोगों के लिए है जो दिवाली को पारंपरिक और मॉडर्न टच के कॉम्बो के रूप में दिखाना चाहते हैं। बैकग्राउंड में सॉफ्ट लाइट्स, मेटैलिक लैम्प्स और मिनिमल डेकोर और फ्रंट में ग्लैमरस आउटफिट! यह पोस्ट देखकर हर कोई पूछेगा, "ये फोटो कहाँ क्लिक करवाई?
बोनस टिप
अगर आप चाहते हैं कि इमेज बिल्कुल आपकी जैसी दिखे, तो Gemini Nano Banana में face 100% match ऑप्शन ज़रूर इस्तेमाल करें। यह आपकी फेस-रेफरेंस लेकर इमेज को रियलिस्टिक बना देता है जैसे आपने खुद प्रोफेशनल शूट करवाया हो।
इस दिवाली, जब हर कोई लाइट्स और मिठाइयों में बिज़ी होगा, आप अपने सोशल मीडिया पर AI की क्रिएटिविटी की चमक बिखेर सकते हैं। चाहे पारंपरिक दीया हो या मॉडर्न फ्यूजन फोटो, ये 5 AI प्रॉम्प्ट्स आपको खास विज़ुअल देंगे!


Click it and Unblock the Notifications








