Home
Artificial intelligence

Disney का बड़ा कदम: Character.AI को भेजा नोटिस, तुरंत हटाने पड़े Marvel, Star Wars और Mickey जैसे चैटबॉट

मनोरंजन की दुनिया में डिज़्नी (Disney) सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि एक ऐसी विरासत है जिसे दुनिया भर के लोग बचपन से ही महसूस करते आए हैं। यही वजह है कि जब कोई कंपनी बिना इजाज़त इसके लोकप्रिय किरदारों का इस्तेमाल करती है, तो डिज्नी इसे बेहद गंभीरता से लेता है।

इस बार निशाने पर है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट प्लेटफॉर्म Character.AI, जिसे डिज़्नी ने चेतावनी देते हुए अपने सभी कॉपीराइटेड कैरेक्टर हटाने का निर्देश दिया है।

Disney को क्यों हटाने पड़े Marvel, Star Wars और Mickey जैसे चैटबॉट

क्यों हुआ विवाद?

18 सितंबर 2025 को डिज़्नी की ओर से Character.AI को एक "cease and desist" नोटिस भेजा गया। इसमें आरोप लगाया गया कि यह प्लेटफ़ॉर्म डिज्नी की मशहूर फ्रेंचाइजीज-जैसे Star Wars, Marvel, Mickey Mouse और Frozen-के कैरेक्टर को बिना अनुमति चैटबॉट्स के रूप में इस्तेमाल कर रहा था।

डिज्नी का कहना है कि यह न सिर्फ़ कॉपीराइट और ट्रेडमार्क का उल्लंघन है, बल्कि उनकी ब्रांड वैल्यू और पहचान के खिलाफ भी है। डिज्नी ने स्पष्ट किया कि इस तरह का इस्तेमाल "उसकी विरासत और ब्रांड की आत्मा के खिलाफ़" है।

Character.AI का पक्ष

कैलिफ़ोर्निया स्थित Character.AI ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सभी विवादित चैटबॉट्स को हटा दिया। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि हम किसी भी राइटशोल्डर की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हैं। डिज़्नी की रिक्वेस्ट पर यह बॉट्स हटाए गए हैं।

प्लेटफ़ॉर्म ने यह भी दावा किया कि यह मामला सीधा कॉपीराइट उल्लंघन नहीं, बल्कि "फैन फिक्शन" की तरह है। Character.AI का मानना है कि उसका उद्देश्य सिर्फ़ एक ऐसा डिजिटल स्पेस तैयार करना है जहां यूज़र्स अपनी कल्पनाओं के हिसाब से किरदारों से बातचीत कर सकें।

Character.AI क्या है?

Character.AI की स्थापना साल 2021 में हुई थी। यह एक ऐसा चैटबॉट प्लेटफ़ॉर्म है जहां यूज़र्स अलग-अलग व्यक्तित्व वाले AI कैरेक्टर से बातचीत कर सकते हैं।

  • इनमें से कुछ कैरेक्टर कंपनी द्वारा बनाए गए होते हैं।
  • बड़ी संख्या में कैरेक्टर यूज़र्स द्वारा जनरेट किए जाते हैं।

समय के साथ प्लेटफ़ॉर्म पर Darth Vader, Spider-Man, Elsa और अन्य डिज़्नी कैरेक्टर जैसे बॉट्स भी आने लगे। लेकिन यही "क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट" अब विवाद की जड़ बन गया।

क्या हटाया गया है?

नोटिस मिलने के बाद Character.AI ने अधिकतर बॉट्स हटा दिए हैं। अब अगर कोई यूज़र इन किरदारों को सर्च करता है, तो उन्हें "error message" दिखता है। यानी फिलहाल डिज़्नी कैरेक्टर से जुड़े चैटबॉट्स तक पहुंचना संभव नहीं है।

डिज्नी की रणनीति और AI इंडस्ट्री पर असर

डिज़्नी पहले भी AI और मशीन लर्निंग आधारित कंटेंट को लेकर सख्त रुख दिखा चुका है। कंपनी का मानना है कि उसकी बौद्धिक संपदा (IP) का दुरुपयोग ब्रांड की वैल्यू को नुकसान पहुंचाता है। इस केस ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है-क्या AI प्लेटफ़ॉर्म्स को 'फैन फिक्शन' के नाम पर कॉपीराइटेड कैरेक्टर इस्तेमाल करने का अधिकार होना चाहिए?

उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक, डिज़्नी का यह कदम आने वाले समय में AI स्टार्टअप्स के लिए चेतावनी है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि यूज़र-जनरेटेड कंटेंट भी कॉपीराइट कानून के दायरे से बाहर न जाए।

डिज़्नी और Character.AI का यह विवाद सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे AI एंटरटेनमेंट सेक्टर के लिए बड़ा सबक है। फैंस भले ही फिक्शनल कैरेक्टर से चैट करने को मजेदार मानते हों, लेकिन जब बात बौद्धिक संपदा और कॉपीराइट अधिकारों की आती है, तो कोई भी ब्रांड समझौता नहीं करना चाहता।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Disney Warns Character.AI: Star Wars, Marvel and Mickey Mouse Chatbots Taken Down
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X