Home
Artificial intelligence

AI Vacation Trend: अब बिना पासपोर्ट Instagram पर घूम आएंगे बाली और पेरिस!

दुनियाभर में महंगी होती छुट्टियां अब सिर्फ अमीरों का खेल नहीं रहीं। अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है या बजट यूरोप ट्रिप का नहीं बन पा रहा, कम से कम अपने इंस्टाग्राम फीड पर तब भी आप पेरिस की गलियों में टहल सकते हैं।

एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐप Endless Summer अब आपकी ये "ड्रीम वेकेशन" पूरी करने का दावा कर रहा है, वो भी बिना घर से निकले।

अब घर बैठे मिलेगी यूरोप ट्रिप जैसी फोटो

क्या है Endless Summer ऐप का कमाल

अमेरिकी टेक साइट The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐप कुछ आपकी सेल्फी लेता है और फिर AI के ज़रिए आपको फेमस टूरिस्ट लोकेशंस पर 'फोटोशॉप' कर देता है। मतलब आपकी वही तस्वीर अब एफिल टावर के सामने खड़ी होगी, या गोवा बीच पर हाथ में नारियल पानी लेकर मुस्कुराती दिखेगी।

बस 3-4 सेल्फी अपलोड करें, कोई लोकेशन चुने, जैसे पेरिस, बाली, गोवा या न्यूयॉर्क, और कुछ ही मिनटों में आपका वर्चुअल वेकेशन एलबम तैयार!

AI आपकी फेस डिटेल, पोज और लाइटिंग को एनालाइज़ करके ऐसी रियलिस्टिक इमेज तैयार करता है कि देखकर कोई भी कह दे कि आप यूरोप घूम आए?

सोशल मीडिया पर 'फेक वेकेशन' ट्रेंड

इस ऐप के लॉन्च के बाद X (Twitter) और Instagram पर इसका ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। कई यूज़र्स ने #EndlessSummer टैग के साथ अपनी "AI Vacations" पोस्ट की हैं।
कुछ तस्वीरें इतनी असली लगती हैं कि लोगों को यकीन नहीं होता कि ये सिर्फ डिजिटल क्रिएशन हैं।

हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी भी दी है कि ऐसे ऐप्स "फेक ऑनलाइन लाइफस्टाइल" को बढ़ावा दे सकते हैं, यानी लोग असल ज़िंदगी में जहां नहीं जा सकते, वहां का झूठा प्रदर्शन ऑनलाइन करने लगेंगे।

प्लान्स और कीमत

शुरुआत में ऐप 3 फ्री AI इमेज देता है ताकि यूज़र अनुभव ले सकें। इसके बाद यह कुछ पेड प्लान्स ऑफर करता है।

  • $3.99 (करीब ₹330) - 30 इमेज के लिए
  • $17.99 (करीब ₹1,500) - 150 इमेज के लिए
  • $34.99 (करीब ₹2,900) - 300 इमेज के लिए

यानी जितनी ज़्यादा डेस्टिनेशन फोटो चाहिए, उतना बड़ा पैकेज खरीदना होगा। ऐप इसे टैगलाइन से "Keep going. Let the summer continue.प्रमोट करता है।

भारत में भी दिखेगा असर

भारत जैसे सोशल मीडिया-प्रेमी देश में इस ऐप का असर जल्दी दिख सकता है। लोग पहले ही AI प्रोफाइल पिक्चर, कैरिकेचर और फेस फिल्टर के दीवाने हैं। अब अगर Endless Summer उन्हें "AI यूरोप ट्रिप" का मौका दे रहा है, तो फीड में जल्द ही बाली, मालदीव और टोक्यो की फर्जी परफेक्ट छुट्टियां दिखना तय है।

कई यूज़र्स तो इस ट्रेंड को "AI Escape Therapy" कह रहे हैं, जहां असल ट्रिप्स का खर्च नहीं, पर डिजिटल रिलैक्सेशन और सोशल वैनिटी दोनों मिल जाते हैं।

क्या ये टेक्नोलॉजी सही दिशा में है?

AI क्रिएटिविटी का यह नया चेहरा जितना एंटरटेनिंग है, उतना सवाल भी खड़ा करता है। क्या डिजिटल झूठ अब हमारी असली खुशियों की जगह ले रहा है?

टेक्नोलॉजिस्ट्स मानते हैं कि यह ट्रेंड "सिमुलेटेड रियलिटी" की दिशा में एक और कदम है, जहां सच और फेक के बीच की दीवार धुंधली होती जा रही है।

पर एक बात साफ है कि Endless Summer जैसे AI ऐप्स अब सिर्फ टूल नहीं रहे, बल्कि इंस्टाग्राम ड्रीमलाइफ के नए निर्माता बन गए हैं। अगर आप इस वीकेंड बाली नहीं जा पा रहे, तो चिंता मत कीजिए AI आपकी मदद से वहां की तस्वीरें जरूर बनवा देगा। अब 'Vacay Vibes' असल में नहीं, बल्कि AI रियलिटी में जिंदा रहेंगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Endless Summer AI App Lets You “Travel” to Paris or Bali Using Just Your Selfies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X