Gemini Nano Banana Trend: रेट्रो बॉलीवुड साड़ी लुक में चाहिए पिक्चर; ये बेस्ट प्रॉम्प्ट्स आएंगे काम
Gemini Nano Banana Trend:पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया पर अगर किसी एक AI टूल ने तहलका मचाया है तो वह है Google Gemini का Nano Banana इमेज एडिटर। यह टूल इतना पॉपुलर हो चुका है कि अब यह Google Play Store और Apple App Store दोनों पर टॉप चार्ट में जगह बना चुका है।
शुरुआत में लोगों ने इसका इस्तेमाल 3D एक्शन-फिगर स्टाइल इमेज बनाने के लिए किया, लेकिन अब नया क्रेज है। खास कर साड़ी लुक्स, जिसमें खास तौर पर रेट्रो बॉलीवुड अंदाज सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

साड़ी लुक्स का बढ़ता क्रेज
इंस्टाग्राम और ट्विटर (अब X) पर यूजर्स लगातार अपनी साड़ी में AI जेनरेटेड तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये तस्वीरें न सिर्फ रियल दिखती हैं, बल्कि इनमें पुरानी बॉलीवुड फिल्मों का टच भी मिलता है। 70 के दशक की आइकॉनिक हीरोइनों की झलक इन तस्वीरों में साफ दिखती है। अब तो हालत यह है कि हजारों लोग रोज़ाना Nano Banana इमेज एडिटर का इस्तेमाल कर अपनी तस्वीरों को नए-नए लुक में बदल रहे हैं।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि अपनी फोटो को रेट्रो बॉलीवुड स्टाइल या किसी और खास साड़ी लुक में बदलें, तो इसके लिए आपको सही प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करना होगा। यहां हम आपके लिए बेस्ट प्रॉम्प्ट्स की लिस्ट लेकर आए हैं।
बेस्ट प्रॉम्प्ट्स: रेट्रो से फैंटेसी तक
1. रेट्रो बॉलीवुड साड़ी लुक
- अगर आप 1970 के दशक के ग्लैमरस बॉलीवुड अंदाज़ में दिखना चाहती हैं, तो यह प्रॉम्प्ट परफेक्ट है।
- फोटो को थोड़ा डीसैचुरेटेड और विंटेज टोन में बनवाएं।
- पॉल्का डॉट्स या ज्योमेट्रिक पैटर्न वाली शिफॉन साड़ी, साथ में हाई-कॉलर या रफल ब्लाउज का जिक्र करें।
- हेयरस्टाइल में बड़े बुफॉन्ट बाल, मेकअप में गाढ़ी विंग्ड आईलाइनर और बोल्ड लिपस्टिक जरूर शामिल करें।
- लाइटिंग को वार्म और सिनेमैटिक रखने से फोटो में असली रेट्रो फील आएगी।
प्राम्प्ट- A vibrant, slightly desaturated photograph of the woman in the photo with 1970s Bollywood style. She wears a flowing chiffon saree with geometric patterns or polka dots, clubbed with a high-collared or ruffled blouse. Her hair is a voluminous bouffant, and her makeup includes thick, winged eyeliner and bold lipstick. The lighting is warm and cinematic
2. मॉडर्न मिनिमलिस्ट साड़ी लुक
- आज की फैशन-फॉरवर्ड जनरेशन के लिए यह लुक शानदार है।
- सॉलिड कलर वाली प्लेन साड़ी चुनें, जिसमें ऑर्नामेंट्स बहुत कम हों।
- फोटो को हाई-फैशन और सॉफ्ट-फोकस क्वालिटी के साथ डिजाइन करें।
- खास फोकस होना चाहिए साड़ी की ड्रेपिंग और मिनिमल ज्वेलरी पर।
प्रॉम्प्ट - Create a high-fashion portrait of a woman in the photo wearing a solid-colored saree with clean lines and minimal ornaments. The image should have a soft-focus, ethereal quality, highlighting the elegant drape of the fabric and the contemporary styling.
3. वाइब्रेंट फेस्टिव सेलिब्रेशन
- अगर आप चाहते हैं कि फोटो में त्योहारों की झलक दिखे तो यह प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें।
- फोटो में हैवी एम्ब्रॉइडरी वाली ब्राइट साड़ी, चमचमाती ज्वेलरी और खुशियों से भरा माहौल दिखे।
- बैकग्राउंड को ऐसा रखें जो दिवाली या शादी के सेलिब्रेशन जैसा लगे।
- इसमें रंगों और डिटेल्स पर खास ध्यान देना जरूरी है।
प्रॉम्प्ट - Create a full-color, dynamic shot of the woman in this photo, in a brightly coloured, heavily embroidered saree. The photo should capture all the vibrant details, sparkling jewelry, and a joyous, celebratory atmosphere, suitable for an Indian festival like Diwali.
4. ट्रेडिशनल साउथ इंडियन साड़ी लुक
- क्लासिक और रिच कल्चर को रिप्रेज़ेंट करने के लिए यह प्रॉम्प्ट बेस्ट है।
- महिला को कांजीवरम सिल्क साड़ी में दिखाएं, जिसकी मोटी गोल्डन बॉर्डर हो।
- साथ में पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी और गोल्डन-ऑवर लाइटिंग जोड़ें।
- फोटो में खास फोकस रहे सिल्क के टेक्सचर और ऑथेंटिक ज्वेलरी पर।
प्रॉम्प्ट- Create a close-up shot of the woman in this photo wearing a Kanjivaram silk saree with a thick gold border. The photo should focus on the rich texture of the silk and the traditional temple jewelry, with a warm, golden hour lighting.
5. व्हिम्सिकल फैंटेसी लुक
- उनके लिए जो अपनी तस्वीरों में जादुई और ड्रीमी टच चाहते हैं।
- फोटो में स्टारलाइट या ट्रांसलूसेंट फैब्रिक की साड़ी दिखाई जा सकती है।
- बैकग्राउंड में जादुई जंगल, तैरते कमल या चमकते तारों का सेटअप बनवाएं।
- रंग पैलेट हल्का और आर्टिस्टिक हो ताकि पूरा इमेज ड्रीमी लगे।
प्रॉम्प्ट- Create a surreal and fantastical portrait of the woman in the photo, wearing a flowing, ethereal saree made of starlight or translucent fabric. The setting should be magical, perhaps in an enchanted forest or amidst floating lotus flowers, with a dreamy color palette and a soft, artistic feel.
Nano Banana पर ऐसे बनाएं साड़ी लुक इमेज
- सबसे पहले Gemini App डाउनलोड करें और खोलें।
- होमपेज पर आपको Nano Banana आइकॉन मिलेगा, उस पर टैप करें।
- अब अपनी कोई भी HD क्वालिटी फोटो अपलोड करें।
- लिस्ट में से कोई भी प्रॉम्प्ट कॉपी करें और टेक्स्ट बॉक्स में पेस्ट कर दें।
- एंटर दबाते ही कुछ सेकेंड्स में आपको AI जेनरेटेड साड़ी लुक इमेज मिल जाएगी।
क्यों हो रहा है इतना पॉपुलर?
- ये AI जेनरेटेड फोटोज़ बेहद रियल दिखती हैं।
- इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसी पिक्चर्स को हाई एंगेजमेंट मिलता है।
- लोग कुछ सेकेंड्स में अपनी पर्सनैलिटी के कई वैरिएशन देख सकते हैं।
- खासकर रेट्रो बॉलीवुड साड़ी वाला लुक नॉस्टैल्जिया और फैशन दोनों को जोड़ देता है।
सावधानी भी जरूरी
हालांकि यह ट्रेंड मजेदार है, लेकिन ध्यान रहे कि इन प्लेटफॉर्म्स पर फोटो अपलोड करने का मतलब है कि आप अपना फेशियल डेटा और मेटाडेटा शेयर कर रहे हैं।
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इन डिटेल्स का इस्तेमाल भविष्य में डीपफेक, आइडेंटिटी थेफ्ट या फेस क्लोनिंग में किया जा सकता है। इसलिए अगर आप भी ट्रेंड में शामिल हो रहे हैं, तो सोच-समझकर ही तस्वीरें अपलोड करें।


Click it and Unblock the Notifications








