Home
Artificial intelligence

Google का Google AI Plus Plan भारत में लॉन्च; सिर्फ ₹199 में Gemini 3 Pro और Deep Research का फायदा

2025 के अंत तक Google Gemini ने AI इंडस्ट्री में एक तरह से दबदबा बना लिया था, खासकर भारत में कई एडवांस फीचर्स और Pro-लेवल क्षमताओं के कारण Gemini ने ChatGPT को पीछे छोड़ते हुए टॉप AI मॉडल का खिताब अपने नाम किया।

अब Google ने भारतीय यूजर्स को एक और बड़ा फायदा दिया है, Google AI Plus Plan, जो Free और Pro टियर के बीच रखा गया है। सबसे खास बात यह है कि यह प्लान बेहद कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स ऑफर करता है, जो इसे भारतीय मार्केट में एक गेम-चेंजर बनाता है।

Google का Google AI Plus Plan भारत में लॉन्च

Google AI Plus Plan: भारत में कीमत

Google ने भारत में AI Plus Plan की कीमत ₹399 प्रति माह रखी है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि शुरुआत में इसे ₹199/माह के 6 महीने के इंट्रोडक्टरी ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। यानी यह Google के किसी भी प्रीमियम AI प्लान की तुलना में बेहद किफायती है।

Google AI Plus Plan में क्या-क्या मिलेगा?

AI Plus Plan उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो Free प्लान से आगे जाते हुए भी Pro की हाई कीमत नहीं देना चाहते। इसमें Free टियर के सभी फीचर्स के साथ कई प्रीमियम सुविधाएx शामिल हैं।

Gemini 3 Pro का एक्सेस

यूज़र्स को अब Gemini 3 Pro मॉडल की बेहतर और तेज एक्सेस मिलेगी, जिससे लंबे जवाब, बेहतर reasoning, सटीक output, क्रिएटिव राइटिंग और कोडिंग एक्यूरेसी सब में सुधार देखने को मिलेगा।

Deep Research फीचर

यह प्लान का प्रीमियम फीचर है जिसमें मल्टी स्टेप एनालिसिस, क्रॉस चेकिंग, इन डेप्थ फेक्ट ब्रेक डाउन और लंबी रिपोर्ट जैसे आउटपुट मिलते हैं।

वीडियो जनरेशन के लिए 200 AI क्रेडिट

यूजर्स को हर महीने 200 वीडियो जनरेशन क्रेडिट मिलते हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है।

Image Generation

प्लान में एड्वांल इमेज जनरेशन मॉडल भी दिया गया है, जिसकी मदद से हाई क्वालिटी फोटो, कॉन्सेप्ट आर्ट , बेंडिंग मटेरियल और थम्बनेल डिजाइन बेहद आसानी से बनाए जा सकते हैं।

Google Flow Access

Google Flow एक powerful cinematic story generator है जो AI वीडियो, विजुअल सिक्वेन्स, सीन बेस्ड स्टोरी बोर्ड बनाने में मदद करता है।

Veo 3.1 का लिमिटेड एक्सेस

Veo Google का advanced video generation मॉडल है, AI Plus में इसका बेसिक उपयोग मिल जाता है।

डायरेक्ट जेमिनी एक्सेस

AI Plus यूजर्स को अब Gmail में स्मार्ट रिप्लाइज, Docs में एआई राइटिंग, Vids में स्टोरी क्रिएशन सीधे Gemini के साथ मिलता है।

200GB Cloud Storage

प्लान में Photos, Gmail, और Drive के लिए 200GB स्टोरेज भी शामिल है, जो इसे और भी वैल्यू-फॉर-मनी बनाता है।

Google AI Plus Plan कैसे खरीदें?

  • Google Gemini ऐप खोलें।
  • ऊपर दाईं ओर मौजूद Profile Icon पर टैप करें।
  • Upgrade to Gemini Pro चुनें।
  • अब आपको Google AI Plus (₹199 Intro Offer) दिखाई देगा।
  • Get Google AI Plus पर टैप करें।
  • पेमेंट पूरा करते ही आपका प्लान एक्टिव हो जाएगा।

Google का AI Plus Plan उन भारतीय यूज़र्स के लिए शानदार अवसर है जो Pro फीचर्स चाहते हैं, लेकिन भारी सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देना चाहते।

₹199 प्रति माह के शुरुआती ऑफर के साथ यह प्लान Free यूज़र्स को एक नए अनुभव की ओर ले जाता है, जहां Gemini 3 Pro, Deep Research, Video Credits और कई प्रीमियम AI क्षमताएँ बेहद सस्ते में उपलब्ध हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google AI Plus Plan Launched in India Get Gemini 3 Pro & 200 AI Credits for Just ₹199
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X